प्री-क्वार्टर फाइनल के टिकट के लिए आज वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे सेनेगल और कोलंबिया

रूस में जारी फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए आज सेनेगल और कोलंबिया आमने-सामने होगी.

Published: June 28, 2018, 1:34 PM IST

नई दिल्ली. रूस में जारी फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए आज सेनेगल और कोलंबिया आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का मुकाबला होगा, क्योंकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट के 21वें संस्करण से बाहर हो जाएगी. ग्रुप स्तर पर सेनेगल चार अंकों के साथ दूसरे और कोलंबिया तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. जीतने वाली टीम के खाते में तीन अंक आएंगे और वह नॉक आउट में प्रवेश कर लेगी. सेनेगल अगर किसी प्रकार इस मुकाबले को जीतने की बजाए ड्रॉ कर पाने में भी संभव रहती है, तो भी वह अंतिम-16 दौर में प्रवेश हासिल कर लेगी.

Highlights

  • कोलंबिया और सेनेगल का अहम मुकाबला आज
  • जीत से मिलेगा प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट
  • दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मैच

5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन ब्राजील के आगे सर्बिया का सरेंडर, 2-0 से हारे

साल 2002 में सेनेगल ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था. ऐसे में यह आखिरी ग्रुप मैच उसकी सेमीफाइनल तक पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने का अंतिम मौका है. कोलंबिया ने भी 2014 में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था. ऐसे में उसका भी लक्ष्य सेनेगल को मात देकर अंतिम-16 दौर में स्थान हासिल करने का होगा. जापान के खिलाफ खराब डिफेंस के कारण कोलंबिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं सेनेगल ने पोलैंड को पहले मैच में 2-1 से हराया था.

36 मिनट में सायना को मिली शिकस्त, मलेशियन ओपन से बाहर

अपने खेल में सुधार करते हुए कोलंबिया ने अगले मैच में पोलैंड पर 3-0 से जीत हासिल की थी और सेनेगल का जापान के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ था. अगर इस मैच में सेनेगल ने जीत हासिल की होती, तो उसे कोलंबिया के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में नॉक आउट के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता. दोनों ही टीमें एक ही स्थिति में हैं और ऐसे में दोनों के बीच का यह मैच बेहद रोमांचक होगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.