
Subhash Yadav
Subhash Yadav is senior journalist covering news for india.com Hindi. He follows crime but also writes stories on various topics. You can follow him on Twitter @subhash168 ... और पढ़ें
आईसीसी विश्वकप 2015 का फाइनल रविवार को सिडनी में खेल गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। वही इस दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसे जानकार आप चौक जायेंगे। बता दे कि आईसीसी के दो वरिष्ठ अधिकारी वर्ल्ड कप ट्रॉफी देने के मसले पर एक-दूसरे से भिड़ गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि एन श्रीनिवासन और मुस्तफा कमाल के बीच वर्ल्ड कप विजेता को ट्रॉफी देने को लेकर काफी बहस हुई। ऑस्ट्रेलिया पांचवी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
यही करें है कि विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने अपने हाथ से ऑस्ट्रेलिया टीम को ट्रॉफी दी। बता दें कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक बड़े आयोजनों में प्रेसिडेंट विनिंग टीम को ट्रॉफी देता है। लेकिन मुस्तफा कमाल ने क्वार्टर फाइनल में भारत के हाथों बांग्लादेश की हार के बाद आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया था और इसी कारण श्रीनिवासन नाराज बताए जा रहे थे। वही फाइनल खत्म होने के बाद जब प्रेजेंटशन पार्टी आई तो मुस्तफा कमाल कहीं नजर ही नहीं आए।
एन श्रीनिवासन आईसीसी के चेयरमैन हैं, जबकि मुस्तफा कमाल प्रेसिडेंट है। बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके श्रीनिवासन विजेता को ट्रॉफी देना चाहते थे और बांग्लादेश के कमाल भी अपनी जिद पर अड़े हुए थे। दोनों के बीच बहस होने पर कमाल ने कहा कि इसलिए वो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को इंडियन क्रिकेट काउंसिल कहते हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच बहुत गरमा-गरम बहस हुई।
गौरतलब है कि इससे पहले मुस्तफा कमाल ने भारत-बांग्लादेश क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद अंपायरों के खिलाफ मोर्चा खोलकर काफी बवाल मचाया था। साथ ही मुस्तफा कमाल ने कहा था कि भारत-बांग्लादेश मैच में अंपायरिंग का स्तर बहुत खराब था। इस मैच में कई फैसले बांग्लादेश के खिलाफ गए। अगर अंपायरों ने जानबूझकर ऐसा किया तो यह क्रिकेट के खिलाफ जुर्म है। वही मुस्तफा कमाल का मानना था कि रोहित शर्मा आउट थे पर अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दिया था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.