By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Shafali Vermas Made A Huge Impact In The Team Says Smriti Mandhana
शेफाली वर्मा के साथ ओपनिंग को लेकर स्मृति मंधाना ने दिया बड़ा बयान
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें गुरुवार को होंगी आमने-सामने
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड में खेल रही है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले जीतकर अपने इरादे जता दिए हैं. टीम इंडिया अपने तीसरे लीग मैच में गुरुवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. अब तक खेले दोनों मैचों में युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने आक्रामक बैटिंग की है. टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभाने वाली सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को खुशी है कि शेफाली विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच रही है और उनका मानना है कि इससे टीम संतुलित बन गई है.
इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
पिछले दो-तीन वर्षों में भारतीय टीम का अहम अंग रही 23 वर्षीय मंधाना ने कहा कि शेफाली ने दिखा दिया कि वह उनकी तरह खेलने में सक्षम है.
मंधाना ने कहा, ‘पिछले दो तीन वर्षों में मैंने ढेर सारे रन बनाये विशेषकर पावरप्ले में लेकिन अब शेफाली भी उसी तरह से रन बना रही है जैसे मैं बनाती थी. इससे टीम अधिक संतुलित बन गई है. वह जिस तरह से बल्लेबाजी करती है वैसे में उसके साथ बल्लेबाजी करना आसान है.’
16 वर्षीय शेफाली ने विश्व कप में अब तक दो मैचों में 68 रन बनाए हैं जिसमें पांच छक्के और सात चौके शामिल है. उनका स्ट्राइक रेट 212 है. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 39 रन बनाने के लिए मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था. मंधाना बुखार के कारण इस मैच में नहीं खेल पाई थी.
भारत को मिली 16 साल की नई पेस सनसनी, वनडे में सभी 10 विकेट झटक बना डाला रिकॉर्ड
मंधाना ने कहा, ‘मैं पावरप्ले में अहम भूमिका निभाती रही हूं लेकिन अब शेफाली भी इन ओवरों में तेजी से रन बना रही है. उसने बड़ा प्रभाव छोड़ा है और टीम अधिक संतुलित बन गई है.’
न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच के बारे में मंधाना ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हम कुल स्कोर के बारे में सोचकर मैच में उतरेंगे लेकिन हम उस तरह से खेलना जारी रखेंगे जो कि हमारे बल्लेबाजों के अनुकूल है.’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें