धोनी की सीख से शाई होप ने की विव रिचर्ड्स-विराट कोहली की बराबरी, जीत के बाद खुलासा

शाई होप शानदार शतक के दम पर वनडे में तीसरे सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.

Published date india.com Updated: December 4, 2023 12:50 PM IST
Shai Hope
PIC- WI Cricket

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. होप की इस शतकीय पारी की बदौलत मेजबान वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड को 4 विकेट से हराने में सफल रही. होप ने 83 गेंदों पर 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली और वनडे क्रिकेट में संयुक्त रुप से तीसरे सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. होप ने महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की. होप ने 114 वनडे पारी में ये बड़ा मुकाम हासिल किया.

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन

  • बाबर आजम- 97 पारी
  • हाशिम अमला- 101 पारी
  • विवियन रिचर्ड्स- 114 पारी
  • विराट कोहली- 114 पारी
  • शाई होप- 114 पारी

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट 213 रन पर गंवा दिए थे. ऐसे में होप ने धोनी से हुई बातचीत को याद किया और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. शाई होप ने जीत के बाद कहा, “विव रिचर्ड्स की बराबरी करने पर खुश हूं. जैसा कि मैंने कहा, यह ख़ुशी की बात है कि मैंने जीत में योगदान दिया. मैं बहुत खुश हूं कि हम मैच जीत गए. और फिर आँकड़े, जैसा कि मैंने कहा ये एक बायप्रोडक्ट है. फिर भी सुखद है.” शाई होप ने कहा, “मेरी एमएस धोनी से बात हुई थी, उन्होंने मुझसे कहा था कि आप हमेशा क्रीज पर जितना सोचते हो उससे कहीं ज्यादा समय बिताते हो और यह बात मेरे दिमाग में बैठ गई. मैंने इसी चीज का इस्तेमाल किया.”

एंटीगा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के अर्धशतक के दम पर 50 ओवर में 325 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसे वेस्टइंडीज ने कप्तान के शतक की मदद से 49वें ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.