हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मौजूदा आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2021) से बाहर होने वाले बांग्लादेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) का पाकिस्तान के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से भी बाहर होना लगभग तय है।
टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होने वाले 34 साल के शाकिब अपने देश में खेली जाने वाली टी20 सीरी के बाद दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक देबाशीष चौधरी के हवाले से ‘क्रिकबज’ ने बताया, ‘‘शाकिब को ठीक होने और मैदान पर वापस आने में कम से कम तीन सप्ताह लगेंगे। वो टेस्ट श्रृंखला तक फिट हो सकते हैं।’’
चौधरी को उम्मीद है कि पेट दर्द के कारण विश्व कप के तीन मैचों से टीम से बाहर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के मैच 19, 20 और 22 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि टेस्ट श्रृंखला के मुकाबले 26 नवंबर और चार दिसंबर से शुरू होंगे।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.