IPL Final में 'मैन ऑफ द मैच' चुने जाने के बाद भावुक हुए वॉटसन, CSK को बताया स्पेशल टीम

शेन वॉटसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

Written by: Ratnakar Pandey
Updated: May 28, 2018, 11:07 AM IST

नई दिल्ली: आईपीएल 2018 का फाइनल मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता. रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई ने 8 विकेट से जीत हासिल की. टीम की इस जीत में सबसे अहम योगदान शेन वॉटसन का रहा. वॉटसन ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ा. उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया. इस मुकाबले के बाद वॉटसन ने कहा चेन्नई उनके लिए बहुत ही स्पेशल टीम है. उन्होंने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लैमिंग की तारीफ की.

मैच के बाद मैन ऑफ द मैच वॉटसन ने कहा, “यह स्पेशल सीजन रहा है. पिछले सीजन के बाद मौका मिलना मेरे लिए अविश्वसनीय था. मेरे लिए चेन्नई हमेशा स्पेशल रही है. आज रात मेरे लिए सभी चीजें अच्छी रहीं. लेकिन इस बड़े मैच में यह पारी खेलना मेरे लिए विशेष रहा.”

हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में वॉटसन को काफी परेशान किया. इस पर भुवनेश्वर की तारीफ करते हुए वॉटसन ने कहा, “वो 10 गेंदों के बाद मेरी कोशिश लय हासिल करने की थी. भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी की. हमें पहले छह ओवरों में विकेट नहीं गंवाने थे. एक बार गेंद जब स्विंग नहीं हो रही थी तब हमारे लिए आसानी हो गई थी.”

सुरेश रैना ने ‘बुलेट’ की रफ्तार से आ रही गेंद को रोक किया कमाल, मिला ये खास खिताब

गौरतलब है कि शेन वॉटसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा. उन्होंने इस सीजन में कुल 15 मैच खेले, जिनमें 555 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े. आईपीएल 2018 में वॉटसन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 117 रन रहा. उन्होंने इस सीजन में 154.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वो बाउंड्री जड़ने के मामले में भी पीछे नहीं रहे हैं. उन्होंने 44 चौके और 35 छक्के जड़े.

IPL2018: हैदराबाद को हरा चेन्नई तीसरी बना चैम्पियन, टीम के लिए ‘शान’ बने वॉटसन

बता दें कि चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए. इस दौरान केन विलियमसन ने 47 रन की अहम पारी खेली. यूसुफ पठान ने नाबाद 45 रन बनाए. इसके जवाब में चेन्नई ने 18.3 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस दौरान शेन वॉटसन ने 57 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 117 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के भी जड़े.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.