फाइनल में एकतरफा हार के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी पर उठे सवाल, शांता रंगास्‍वामी ने कहा- अब उसे...

185 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 99 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

Updated: March 9, 2020, 10:24 AM IST

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2020 के फाइनल मुकाबले में भारत की 85 रन से एकतरफा हार के बाद महिला टीम की पूर्व कप्‍तान शांता रंगास्‍वामी (Shanta Rangaswamy) ने हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्‍तानी पर सवाल उठाए.

भारतीय महिला गेंदबाज पहले ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा लक्ष्‍य बनाने से नहीं रोक पाई. बाद में शेफाली वार्मा के सस्‍ते में आउट होने के बाद पूरी टीम महज 99 रन पर ऑलआउट हो गई.

पढ़ें:- तमीम इकबाल बने बांग्‍लादेश के नए वनडे कप्‍तान, इस टीम के खिलाफ होगी पहली चुनौती

शांता रंगास्वामी ने साफ किया कि भारत को बतौर बल्‍लेबाज हरमनप्रीत कौर की जरूरत ज्‍यादा है. टी20 विश्व कप में वो 4, 15, 1, 8 और दो रन की पारियां ही खेल पाईं.

उन्‍होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि हरमनप्रीत कौर को पता है कि कब कप्तानी छोड़नी है और समय आ गया है कि वह कप्तानी की समीक्षा करे.’’

शांता रंगास्‍वामी ने कहा, ‘‘मैं बेहद निराश हूं कि स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्‍स , हरमनप्रीत कौर जैसी बेहद स्तरीय बल्लेबाज बिलकुल भी नहीं चल पाईं. हरमनप्रीत, स्मृति, जेमिमा और वेदा लगातार विफल रहीं.’’

‘‘शेफाली ने ही उम्दा योगदान दिया जबकि अन्य खिलाड़ी सिर्फ कुछ उपयोगी पारियां खेल पाईं जो विश्व खिताब जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था.’’

पढ़ें:- हार्दिक पांड्या की वापसी; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

एक अन्‍य पूर्व कप्‍तान डायना एडुल्‍जी ने कहा कि फाइनल में हार के बाद आत्मविश्लेषण की जरूरत है. ‘‘उनके प्रति कड़ा रवैया अपनाने की जरूरत नहीं है. टूर्नामेंट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. इस हार से दिखाया कि टी20 हमारा मजबूत पक्ष नहीं है, वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हमारा मजबूत पक्ष है.’’

डायना ने कहा, ‘‘यह समय है कि हम अपने मजबूत और कमजोर पक्षों पर आत्मविश्लेषण करें और अभ्यास में इसे लागू करें क्योंकि 50 ओवर का विश्व कप (अगले साल) आने वाला है.’’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.