वेस्टइंडीज दौरे पर धोनी और धवन के बच्चों की मस्ती, वायरल हुई फोटो

कैरेबिआई टूर के दौरान शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर मस्तीभरे पलों की एक फोटो पोस्ट की है.

Published date india.com Published: June 27, 2017 4:21 PM IST
Shikhar Dhawan, MS Dhoni families together on the way to Antigua for 3rd ODI | वेस्टइंडीज दौरे पर धोनी और धवन के बच्चों की मस्ती, वायरल हुई फोटो
PC- Instagram

इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है. दोनों देशों के बीच पांच एकदिवसीय मैच हो रहे हैं. टूर्नामेंट के दूसरे वनडे में जीत दर्ज करने बाद टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज पर कब्जा करना होगा. पहला वनडे पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुका है अब तीसरा मैच 30 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में शाम 7 बजे होगा.

Off to Antigua..love to see kids smiling and playing in d morning,brings smile on everyones face .😀😊😍😍😍👌

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

लेकिन इन सबके बीच भारतीय खिलाड़ी अपने वेस्टइंडीज दौरे का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो अपनी-अपनी पत्नियों के साथ इस टूर पर आए हैं. यहां पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने जमकर मस्ती की. कैरेबियाई टूर के दौरान शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर मस्तीभरे पलों की एक फोटो पोस्ट की है.

इस फोटो में धवन अपने बेटे जोरावर और पत्नी आयशा के साथ दिख रहे हैं. इस फोटो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी नजर आ रहे हैं.

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए धवन ने लिखा है- हम एंटीगुआ जा रहे हैं. देखकर खुशी हुई कि बच्चे खुश हैं और सुबह खेल रहे हैं. इससे हम सबके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. धवन के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट की गई इस फोटो पर अब तक 98 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 319 लोग अब तक इस पोस्ट पर कमेंट कर चुके हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.