IPL में 11 साल बाद घर लौटे धवन, '1 के बदले 3' की शर्त पर छूटा हैदराबाद का साथ

भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन IPL 2019 में अपनी होम टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलते दिखेंगे.

Published date india.com Published: October 31, 2018 12:50 PM IST
IPL में 11 साल बाद घर लौटे धवन, '1 के बदले 3' की शर्त पर छूटा हैदराबाद का साथ

नई दिल्ली. भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन IPL 2019 में अपनी होम टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलते दिखेंगे. धवन की 11 साल बाद डेयरडेविल्स में वापसी हो रही है. ESPN Cricinfo में छपी खबर के मुताबिक शिखर धवन को ट्रेड करने से सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली से विजय शंकर, अभिषेक शर्मा और शाहबाज नदीम के रूप में तीन खिलाड़ी मिलेंगे.

Highlights

  • IPL 2019 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलेंगे शिखर धवन
  • विंडो ट्रेडिंग के जरिए धवन की घर वापसी
  • हैदराबाद को शिखर धवन के बदले 3 खिलाड़ी देगी दिल्ली

IPL में धवन का ट्रांसफर

शिखर धवन ने 2008 में दिल्ली के लिए खेलते हुए IPL डेब्यू किया था. वो मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स से भी जुड़े. साल 2013 से धवन सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्‍सा हैं. सनराइजर्स ने पिछले सीजन में उन्‍हें रिटेन करने के बजाए राइट टू मैच कार्ड के जरिए 5.2 करोड़ की रकम में अपनी टोली में शामिल किया था.जबकि दिल्ली ने विजय शंकर को 3.2 करोड़, नदीम को 3.2 करोड़ और अभिषेक को 55 लाख रूपये में खरीदा था. यानी इन तीनों के लिए कुल 6.95 करोड़ रूपये खर्च किए थे. ट्रेडिंग विंडो के तहत शिखर अब दिल्‍ली टीम के साथ जुड़ जाएंगे और हैदराबाद को बाकी रकम कैश के रूप में अदा करनी पड़ेगी.

IPL रनबाजों की लिस्ट में नंबर 6

धवन ने सनराइजर्स के लिए पिछले सीजन में 16 मैचों में 35.50 के औसत और 136.91 के स्‍ट्राइक रेट से 479 रन बनाए थे. जबकि उन्‍होंने सनराइजर्स के लिए कुल 91 पारियों में 2768 रन बनाए हैं और वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. धवन IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्‍ट में छठे नंबर पर हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.