By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Shikhar Dhawan Was A Bit Sad After Test Omission Against Australia Pressure On These Players
टेस्ट टीम से बाहर होने पर गुस्से में थे शिखर धवन, अब इन पर रहेगा दबाव
धवन के ना होने से टेस्ट टीम में ओपनिंग का दारोमदार मुरली विजय, लोकेश राहुल और पृथ्वी शॉ पर होगा.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की T20 सीरीज के हीरो शिखर धवन टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. टेस्ट सीरीज के लिए चुनी टीम इंडिया में वो जगह बना पाने में नाकाम रहे हैं . दरअसल, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली नाकामी का हर्जाना भुगतना पड़ा है. टेस्ट टीम से बाहर होने का धवन को मलाल भी था. उन्होंने कहा टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से शुरू में दुखी थे लेकिन अब वह आगे बढ़ गए हैं.
Highlights
- टेस्ट टीम से बाहर होने पर गुस्से में थे धवन
- धवन ने कहा, ' अब आगे बढ़ गया हूं'
- मुरली, राहुल और शॉ पर टेस्ट ओपनिंग का जिम्मा
टेस्ट टीम से बाहर होने पर था गुस्सा
धवन ने एक इंटरव्यू में कहा, “हां, मैं थोड़ा दुखी था लेकिन मैं आगे बढ़ गया हूं और मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हूं। मैं सकारात्मक हूं। मैं अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं। मुझे थोड़ा ब्रेक मिला है और मैं अपनी ट्रेनिंग का लुत्फ उठाऊंगा और स्वयं को और अधिक फिट बनाने की कोशिश करूंगा। मैं खुश हूं और जब मैं खुश होता हूं तो चीजें मेरे लिए अच्छी होती हैं.”
टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का ‘विराट’ हथियार बनेगी पेस बैटरी, ऑस्ट्रेलिया जीतेंगे ‘इंडियावाले’!
मुरली, राहुल पर रहेगा दबाव
धवन के ना होने से टेस्ट टीम में ओपनिंग का दारोमदार मुरली विजय, लोकेश राहुल और पृथ्वी शॉ पर होगा. इन तीनों में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शॉ अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं. लेकिन मुरली विजय और लोकेश राहुल पर बेहतर करने और खुद को साबित करने का दबाव होगा. हो सकता है उसके लिए ये टेस्ट सीरीज उनके लिए आखिरी मौका भी हो.
ऑस्ट्रेलिया में जीतेगा इंडिया- धवन
धवन ने वैसे उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत बेहतर प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि हमारे पास यहां सीरीज जीतने का काफी अच्छा मौका है. हमें खेल के तीनों विभागों में अच्छा पूर्ण क्रिकेट खेलना होगा. हमें प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी और फिर हमारे पास आस्ट्रेलिया को हराने का अच्छा मौका होगा.”
धवन की तरह क्रिकेट की बारीक समझ रखने वाले तमाम लोग भी ये मानते हैं कि टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. देखना ये है कि विराट एंड कंपनी इस पर किस हद तक खरा उतर पाती है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें