EnglishHindi

भारतीय शॉटपुट एथलीट डोप टेस्ट में हुआ फेल, लगा 4 साल का बैन

दिसंबर 2018 में भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी ने एआईयू को बताया कि उन्हें पता नहीं था कि जीएचआरपी 6 प्रतिबंधित पदार्थ है जो उसके नमूने में पाया गया

Published: March 28, 2020, 2:41 PM IST

कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक 2020 सहित दुनिया में इस समय लगभग सभी खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है. भारत में भी सभी खेल आयोजनों को टाल दिया गया है. टोक्यो से भारतीय खिलाड़ियों को अधिक उम्मीदें थीं. लेकिन इसे अब 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस बीच भारतीय शॉटपुट एथलीट नवीन चिकारा को डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 4 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

इंटरनेशनल एथलेटिक्स महासंघ (IAAF) की इंटीग्रिटी यूनिट ने भारतीय एथलीट को डोप टेस्ट में असफल पाया है. चिकारा को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया और उनका निलंबन 27 जुलाई 2018 से लागू होगा. आईएएएफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

एक बयान में कहा गया, ‘27 जुलाई 2018 को खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर जांच में दोषी पाया गया. 28 अक्टूबर 2018 को मांट्रियल में विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी की अधिकृत लैब में उसके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाये गए.’ चिकारा ने 2018 फेडरेशन कप में रजत पदक जीता था. वह इसी साल अंतर प्रांत चैंपियनशिप में उपविजेता रहे.

शास्त्री बोले-न्यूजीलैंड दौरे पर हावी होने लगी थी थकान, COVID-19 के कारण मिले ब्रेक का किया स्वागत

नवंबर 2018 में उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया. बाद में उसके बी नमूने की जांच की गई. दिसंबर 2018 में उसने एआईयू को बताया कि उसे पता नहीं था कि जीएचआरपी 6 प्रतिबंधित पदार्थ है जो उसके नमूने में पाया गया.

COVID-19: लॉकडाउन के बीच पुलिस की भूमिका में सड़कों पर उतरा T20 वर्ल्ड कप का हीरो, देखें तस्वीरें

उसने 12 मार्च को स्वीकार किया कि उसने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन किया है और लिखित में यह कबूलनामा दिया. नवीन के साथ एशियाई खेलों के सिल्वर मेडलिस्ट केन्याई एथलीट पर भी डोप टेस्ट में फेल होने के कारण दो साल का बैन लगाया गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.