नई दिल्ली: बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को शानदार जीत दिलाने वाले श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह जीत उनके लिए एक शानदार अनुभव है. दिल्ली ने अपने नए कप्तान अय्यर के नेतृत्व में शुक्रवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रनों से हराकर लीग में दूसरी जीत दर्ज की.
अय्यर ने मैच के बाद कहा, “यह एक शानदार अनुभव है, खासकर तब जब आप पहली बार टीम का नेतृत्व कर रहे हों. इस जीत में सिर्फ मैंने ही नहीं, बल्कि सभी ने अपना योगदान दिया. बल्लेबाजी हमें खुद को साबित करने का मौका देती है. सत्र के शुरुआत से ही शॉ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.”
अय्यर ने मैच में नाबाद 93 रन बनाए और उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. उन्होंने कहा,”कोलिन मुनरो ने हमें अच्छी शुरुआत दी. इसके अलावा प्लंकेट ने भी सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी की. उन्होंने मुझसे कहा कि वह 16वें या 17वें ओवर में गेंदबाजी करना चाहते हैं. यह देखकर अच्छा लग रहा है कि एक सीनियर आपसे आकर ऐसी बातें कहता है.”
दिल्ली की टीम इससे पहले अपने छह में से पांच मुकाबले हार चुकी थी और प्वॉइंट टेबल में सबसे नीचे थी. शुक्रवार को जीत मिलने के बाद उसके सात मैचों में चार अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है. इस मुकाबले से एक दिन पहले गौतम गंभीर ने टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.