श्रेयस अय्यर ने किया साफ, 'अगर मुझे सलामी बल्‍लेबाजी के लिए कहा गया तो मैं...'

नंबर-4 पर बल्‍लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर भारत के लिए 56.85 की औसत से 398 रन बना चुके हैं.

Published date india.com Updated: March 6, 2020 9:31 AM IST
Shreyas Iyer Instagram ICC
Shreyas Iyer @Instagram/ ICC

युवा बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट में नंबर-4 के स्‍थान पर स्थिरता के साथ बल्‍लेबाजी करते हुए नजर आते हैं. नंबर-4 पर बल्‍लेबाजी करते हुए अय्यर भारत के लिए 56.85 की औसत से 398 रन बना चुके हैं. जरूरत के हिसाब से वो टीम के लिए तेज और धीमी गति से बल्‍लेबाजी करते हैं. अय्यर का कहना है कि अगर भविष्‍य में उन्‍हें सलामी बल्‍लेबाजी करने के लिए कहा जाता है तो वहां अच्‍छे से खेलना भी उनकी जिम्‍मेदारी रहेगी.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान श्रेयस अय्यर ने कहा, “अब मैं नंबर-4 पर बल्‍लेबाजी करते हुए खुद को सहज महसूस करता हूं. मैं काफी समय से इसी स्‍थान पर बल्‍लेबाजी कर रहा हूं. मुझे यह लगने लगा है कि नंबर-4 का स्‍थान ऐसी जगह है जहां खेलने के लिए मैं उपयुक्‍त हूं. जब आप इतने ऊंचे स्‍तर पर खेल रहे होते हो तो आपको टीम की जरूरतों के मुताबिक ही खुद के खेल को ढालना होता है. समय के अनुसार ही हमें टीम की जरूरतों को समझना होता है.”

पढ़ें:- महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बोलीं-मां ने आज तक मेरा कोई मैच नहीं देखा

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैं इकलौता बल्‍लेबाज हूं जो नंबर-4 पर अच्छा खेल सकता हैं. खुद को लचर बनाए रखना और एक से अधिक विभाग में प्रतिभा होना एक ऐसी चीज है जो टीम को इस वक्‍त आपसे चाहिए.”

पढ़ें:- कुलदीप यादव बोले- केएल राहुल और रिषभ पंत बेहतरीन लेकिन माही भाई की कमी खल रही है

“मैं एक खिलाड़ी के तौर पर खुद को डेवलप कर रहा हूं. टीम में में टॉप ऑर्डर से लेकर निचले क्रम तक सभी जगहों पर खेल चुका हूं. अगर कल मुझे 5वें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने के लिए कह दिया जाता है तो मैं वो भी करता हुआ मिलूंगा. इसी तरह अगर मुझे ओपन करना पड़ेगा तो मैं वो भी करूंगा. इस वक्‍त मिडर ऑर्डर की बल्‍लेबाजी चर्चा का विषय है, केवल नंबर-4 नहीं.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.