अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

इंडिया अंडर-19 टीम की कप्तानी प्रियम गर्ग करेंगे. टीम आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ करेगी

Written by: Kamlesh Rai
Published: January 10, 2020, 7:30 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले तगड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर दिव्यांश जोशी कंधे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

INDvSL 3rd T20: श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित

दिव्यांश को यह चोट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में फील्डिंग के दौरान लगी. इसकी जानकारी बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी.

दिव्यांश की जगह महाराष्ट्र के सिद्धेश वीर को मिला मौका

बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, ‘ इंडिया अंडर-19 टीम के ऑलराउंडर दिव्यांश जोशी आगामी वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. जोशी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में चोट लगी थी. दिव्यांश के दाएं कंधे में चोट है. उन्हें ये चोट फील्डिंग के के दौरान लगी. अखिल भारतीय जूनियर सेलेक्शन कमिटी ने दिव्यांश की जगह महाराष्ट्र के सिद्धेश वीर को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया है.’

शेल्डन कॉट्रेल ने ‘छक्के’ से रचा इतिहास, विंडीज को दिलाई रोमांचक जीत

सिद्धेश वीर हाल में भारतीय टीम की ओर से चतुष्कोणीय वनडे सीरीज में खेले थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 71 रन की पारी खेली थी जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में नंबर 6 पर उतरकर 37 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए थे. इस मैच को भारत ने 69 रन से अपने नाम किया था.

श्रीलंका के खिलाफ 19 जनवरी को टीम इंडिया अपने अभियान की करेगी शुरुआत 

अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले 4 बार के चैंपियन भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 12 जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ 14 जनवरी को 2 प्रैक्टिस मैच खेलने हैं. भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ करेगी. टीम इंडिया को ग्रुप में जापान के  साथ रखा गया है. भारतीय टीम जापान के खिलाफ 21 जनवरी को खेलेगी जबकि ग्रुप स्टेज पर अपना फाइनल मैच टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 जनवरी को खेलना है.

इंडिया अंडर-19 टीम इस प्रकार है :

प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरेल (उप-कप्तान और विकेट-कीपर), शाश्वत रावत, सिद्धेश वीर, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेट-कीपर), सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.