By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Sourav Ganguly Gave Indian Team A Certain Level Ms Dhoni Took It Forward Deep Dasgupta
सौरव गांगुली, एमएस धोनी या विराट कोहली; पूर्व क्रिकेटर ने चुना टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान
पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने कपिल देव, सुनील गावस्कर और मंसूर अली खान पटौदी जैसे पूर्व कप्तानों को याद किया
पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने सौरव गांगुली (Sourav Gaguly), विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) में से बेहतर कप्तान चुना। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने दासगुप्ता का कहना है कि गांगुली भारतीय टीम को एक स्तर तक ले गए, जहां से धोनी से इसे आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा, “सौरव टीम को एक निश्चित स्तर तक ले गए, उसके बाद एमएस धोनी ने टीम को आगे के स्तर तक पहुंचाया और अब विराट टीम को उस स्तर से आगे ले जा रहे हैं। उनके अनुसार, ये एक चेन रिएक्शन की तरह है और अलग-अलग दौर को देखते हुए सही ठहराना बिल्कुल उचित नहीं है।”
स्पोर्ट्स टाइगर के शो ‘ऑफ द फील्ड’ में हाल ही में हुई बातचीत में, दास गुप्ता ने ये भी कहा कि, “जब हम कप्तानी के बारे में बात करते हैं, तो हम अजीत वाडेकर जैसे किसी व्यक्ति के बारे में बात नहीं करते हैं। हम ये भूल जाते हैं कि 1971 में, भारत ने घरेलू मैदान से बाहर जाकर इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ और वेस्टइंडीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बड़ी सीरीज में जीत हासिल की थी। इसलिए, अनौपचारिक रूप से भारत टेस्ट मैच के संदर्भ में 1971 में ही नंबर 1 बन गया था।”
इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने विश्व कप विजेता कपिल देव, सुनील गावस्कर और मंसूर अली खान पटौदी जैसे पूर्व कप्तानों और दिग्गजों को सम्मानपूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास इतने महान कप्तानों और खिलाड़ियों की विरासत है, लेकिन कभी-कभी, हम इनकी सराहना नहीं कर पाते हैं।”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें