भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां उसे 5 टी20, 3 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है. न्यूजीलैंड से लौटने के बाद टीम इंडिया अपने घर में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी.
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि नए अध्यक्ष वाली चयन समिति मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन करेगी.
पांच सदस्यीय पैनल में निवर्तमान समिति के मौजूदा अध्यक्ष एमएसके प्रसाद (दक्षिण क्षेत्र) और गगन खोड़ा (मध्य क्षेत्र) की जगह लेने की दौड़ में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, अजीत अगरकर, राजेश चौहान और वेंकटेश प्रसाद जैसे पूर्व दिग्गज शामिल हैं.
‘चुने हुए उम्मीदवारों का जल्द ही साक्षात्कार किया जाएगा’
गांगुली ने कहा, ‘न्यूजीलैंड दौरे के लिए पुरानी चयनसमिति ने खिलाड़ियों का चयन कर लिया है. नई समिति की पहली बैठक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से पहले होगी. चुने हुए उम्मीदवारों का जल्द ही साक्षात्कार किया जाएगा.’
‘गंभीर संसद सदस्य होने के नाते कोई पद नहीं संभाल सकते’
बीसीसीआई अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मदन लाल और सुलक्षणा नाइक क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं, जबकि गौतम गंभीर को बदला जा रहा है क्योंकि वह संसद सदस्य होने के नाते कोई पद नहीं संभाल सकते.
चहल का खुलासा, MS Dhoni के सम्मान में टीम बस में किया जाता है ये कामt
उन्होंने कहा, ‘हमने गौतम की जगह लेने वाले के नाम पर फैसला कर लिया है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. मदन लाल और सुलक्षणा समिति में बरकरार रहेंगे.’
‘हार्दिक पांड्या को चोट से उबरने में अभी समय लगेगा’
गांगुली ने इसके साथ ही यह भी बताया कि हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने पीठ की सर्जरी के बाद अब तक मैच फिटनेस हासिल नहीं की है. बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, ‘वह अभी नहीं खेल सकते, उन्हें फिट होने में अभी समय लगेगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.