By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- South Africa Cricket Team Hard Work World Cup 2019 Ottis Gibson
दक्षिण अफ्रीका पर कोच ने जताया भरोसा, कहा- बचे हुए मैचों में अच्छा खेलेगी टीम
दक्षिण अफ्रीका के कोच का कहना है कि उनकी टीम विश्वकप 2019 के बचे हुए मैचों में जी जान लगा देगी.
नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका किसी चमत्कार के दम पर ही सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा लेकिन कोच ओटिस गिब्सन ने कहा कि टीम अपने बाकी बचे तीन मैचों में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी. फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई वाली टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. उसे छह मैचों में केवल एक जीत और वह कमजोर अफगानिस्तान के खिलाफ मिली है.
विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान से होगा. इसके बाद वह श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा. गिब्सन ने कहा, ‘‘हमें अभी तीन मैच खेलने हैं और हम कम से कम उस तरह से खेल सकते हैं जैसा कि हम चाहते हैं. टीम में कुछ खिलाड़ी अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं और मैं चाहता हूं कि दमदार प्रदर्शन करके इस टूर्नामेंट को अलविदा कहें.’’
विश्वकप 2019: धमाकेदार पारी के बाद वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया को कहा शुक्रिया
उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा टीम में कुछ युवा खिलाड़ी हैं जो भविष्य में भी विश्व कप में खेलेंगे. वे अपनी छाप छोड़ना पसंद करेंगे. हम इस तरह से टूर्नामेंट को देख रहे हैं.’’ लेग स्पिनर इमरान ताहिर और बल्लेबाज जेपी डुमिनी टूर्नामेंट के बाद वनडे से संन्यास ले लेंगे. एडेन मार्कराम, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी टीम के युवा सदस्य हैं.
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्वकप 2019 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है. उसने अब तक 6 मैच खेले हैं और महज एक मैच में जीत हासिल की है. टीम ने 4 मैचों में हार का सामना किया. इसके अलावा एक मैच का रिजल्ट नहीं आ सका. पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो वह आठवें स्थान पर है. टीम को अब तीन मुकाबले खेलने हैं. दक्षिण अफ्रीका का अगला मैट पाकिस्तान के खिलाफ है, जो कि 23 जून को खेला जायेगा. इसके अलावा श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मैच खेलना है.
Also Read:
-
SA vs ZIM: वियान मुल्डर ने मारा मैदान, दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को पारी और 236 रन से रौंदा, सीरीज में किया 2-0 से क्लीन स्वीप
-
Heinrich Klaasen: पति करता है गेंदबाजों की कुटाई, पत्नी खूबसूरती में एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर-Photos
-
Heinrich Klaasen: पति करता है गेंदबाजों की कुटाई, पत्नी खूबसूरती में एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर-Photos
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें