भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की शतकीय पारी के बाद सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) के शानदार छह विकेट हॉल की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 327 के स्कोर पर रोका। दक्षिण अफ्रीका के पेसर एनगिडी ने 24 ओवर में 71 रन देकर छह विकेट लिए। वहीं कगीसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने 26 ओवर में 72 रन पर तीन सफलताएं हासिल की।
सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को राहुल और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। राहुल-मयंक ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की ठोस साझेदारी बनाई।
पहले दिन अग्रवाल 123 गेंदो पर 60 रनों की पारी खेलकर एनगिडी के ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) एनगिडी के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए।
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के शतकों का सूखा दक्षिण अफ्रीका में भी जारी रहा और सेंचुरियन टेस्ट की पहला पारी में कोहली 35 रन बनाकर एनगिडी के खिलाफ बाहर जाती गेंद पर कैच आउट हुए।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए लिए थे और शतक जड़ चुके राहुल के साथ अजिंक्य रहाणे क्रीज पर टिके थे।
बारिश की वजह से दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। लेकिन टीम इंडिया जब तीसरे दिन अपनी बल्लेबाजी जारी रखने उतरी तो भारतीय खिलाड़ी बिल्कुल लय में नहीं दिखे।
Add India.com as a Preferred Source
तीसरे दिन भारत का पहला विकेट राहुल के रूप में गिरा। 260 गेंदो पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाने के बाद राहुल रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट हुए।
जिसके बाद रहाणे जो अर्धशतक से मात्र दो रन दूर थे, वो एनगिडी के शिकार बन गए। रहाणे के आउट होने के बाद टीम इंडिया ने रिषभ पंत (8), रविचंद्रन अश्विन (4), शार्दुल ठाकुर (4) और मोहममद शमी (8) के विकेट लगातार खोए। 106वें ओवर में जसप्रीत बुमराह के आउट होने के साथ ही टीम इंडिया की पारी 327 रन पर सिमट गई।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.