जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन 202 रनों पर सिमटी भारतीय पारी, स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका 35/1

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 202 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

Published date india.com Published: January 3, 2022 9:25 PM IST
जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन 202 रनों पर सिमटी भारतीय पारी, स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका 35/1
South Africa's Dean Elgar (L) and teammate Keegan Petersen share a light moment as they walk off the field at the conclusion of play on the first day of the second Test cricket match between South Africa and India at The Wanderers Stadium in Johannesburg (AFP)

टीम इंडिया (Team India) को 202 रन पर ऑलआउट करने के बाद जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 35 रन का स्कोर बना लिया है। मेजबान टीम 167 रनों से पीछे चल रही है। कप्तान डीन एल्गर (11) और नाइट वाचमैन (14) क्रीज पर बने हुए हैं।

मार्को जेनसेन (4/31) और कगिसो रबाडा (3/64) की शानदार गेंदबाजी की वजह से यहां वांडर्स में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 202 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आई। टीम की ओर से कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए।

तीसरे सेशन में भारत 146/5 से आगे खेलते हुए तेज शुरुआत की। इस दौरान आर अश्विन और पंत ने तेज गति से रन बनाए। उन्होंने जेनसेन और रबाडा की गेंदों को बाउंड्री तक भेजा। इस दौरान, दोनों के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन जेनसेन की गेंद पर पंत (17) रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद भारत का कोई भी बल्लेबाज देर तक टिक नहीं सका, जिसमें रविचंद्रन अश्विन (46), शार्दुल ठाकुर (0), मोहम्मद शमी (9) और मोहम्मद सिराज (1) बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह 14 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेनसेन सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, रबाडा और ओलिवर ने तीन-तीन विकेट लिए।

इससे पहले, चाय तक भारतीय टीम ने 51 ओवरों में 146/5 रन बनाए थे। अश्विन 24 और पंत 13 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। वहीं, कप्तान केएल राहुल अर्धशतक बनाकर आउट हो गए।

दूसरे सेशन की शुरुआत करते हुए राहुल और विहारी ने तेज गति से रन बनाए, जिसमें छह ओवर में पांच चौके शामिल हैं। दोनों ने मिलकर 42 रनों की साझेदारी की, इस बीच कगिसो रबाडा की एक गेंद पर विहारी रस्सी वैन डेर डूसन को कैच थमा बैठे।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वहीं, राहुल ने रबाडा की एक बाउंसर गेंद पर शॉट लगाकर 128 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अगले ओवर में राहुल ने जेनसेन की गेंद पर मारने की कोशिश में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद, ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर 30 रनों की साझेदारी की, जिसमें ऑफ स्पिनर ने चार चौके लगाए।

अगर भारत को पहली पारी में 250 रन बनाने हैं, तो अश्विन और पंत को अंतिम सत्र तक बल्लेबाजी करने की जरूरत है, लेकिन पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है।

इससे पहले भारत ने पहले सेशन के शुरूआती घंटे में बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बनाए थे। लेकिन दूसरे घंटे में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने मैच में वापसी करते हुए मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को 17 रनों के भीतर पवेलियन भेज दिया।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.