भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। सोमवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल (KL Rahul) टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। कोहली की जगह हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
टॉस के दौरान राहुल ने कहा, “दुर्भाग्य से विराट की पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन है, फिजियो उन पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वो अगले टेस्ट के लिए ठीक हो जाएंगे।”
पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे राहुल ने कहा, “अपने देश की कप्तानी करना हर भारतीय खिलाड़ी का सपना होता है। वास्तव में सम्मानित और इस चुनौती के लिए तत्पर हूं। हमने यहां कुछ अच्छी जीत हासिल की है और उम्मीद है कि हम इसे जारी रखना चाहेंगे।”
प्लेइंग इलेवन में बदलाव पर राहुल ने कहा, “विराट की जगह हनुमा विहारी आए हैं। बस एक ही बदलाव है। सेंचुरियन में कुल मिलाकर एक अच्छा टेस्ट था। हमने वास्तव में एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया और इस मैच को लेकर वास्तव में उत्साहित हैं।”
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.