Highlights SA vs WI, T20 World Cup 2021: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से धोया, मारक्रम की फिफ्टी

ICC T20 World Cup 2021 South Africa vs West Indies, 18th Match, Super 12 Group 1. डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज की यह लगातार दूसरी हार है.

Published date india.com Updated: October 26, 2021 7:30 PM IST
Highlights SA vs WI, T20 World Cup 2021: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से धोया, मारक्रम की फिफ्टी
क्विंटन डी कॉक (IANS)

Live score South Africa vs West Indies, 18th Match, Super 12 Group 1 : एनरिच नोर्त्जे की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद एडिन मार्कराम के 26 गेंद में नाबाद 51 रन की मदद से साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 चरण के अपने दूसरे मैच में गत चैम्पियन वेस्टइंडीज को मंगलवार को आठ विकेट से हराया. वेस्टइंडीज ने यहां (Evin Lewis) ईविन लुईस (56) और कप्तान (Kieron Pollard) कीरोन पोलार्ड (26) की पारियों की बदौलत अफ्रीकी टीम के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा है.

वेस्टइंडीज की टीम यहां बड़ा स्कोर अपने नाम कर सकती थी लेकिन ओपनिंग बल्लेबाज लिंडल सिमंस ने उसे काफी निराश किया. सीमंस ने 35 गेंदें खेलकर सिर्फ 16 ही रन बनाए. इसके अलावा विंडीज की पूरी टीम ने इस मैच में 56 बॉल डॉट बॉल के रूप में खेलीं. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का बाद वेस्टइंडीज के सहायक कोच रोडी एस्टविक ने कहा, “टीम ने माना कि मैच खराब खेलने के कारण हार हुई।” उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वो अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें और अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दें।

South Africa vs West Indies playing XI:

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): लेंडल सिमंस, एविन लुईस, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, अकील होसेन, हेडन वॉल्श, रवि रामपॉल।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

South Africa vs West Indies Squad: 

South Africa Squad: मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह (कप्तान), अफिफ हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

West Indies Squad: कुसल परेरा (विकेटकीपर), पथुम निसानका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.