South Africa Vs West Indies Teamicc Cricket World Cup 2015 Match Sa Win Toss Elect To Bat
विश्व कप 2015 : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
द. अफ्रीका ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं। उसने अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे भारत के हाथों 130 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
सिडनी, 27 फरवरी : दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी के अपने तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज का यह चौथा मुकाबला है। उसने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल की है, जबकि एक में उसे हार मिली है।
अपने पहले ही मैच में आयरलैंड के हाथों चौंकाने वाली हार झेलने वाली कैरेबियाई टीम ने दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराया और फिर जिम्बाब्वे पर जीत हासिल की। कैरेबियाई टीम पूल-बी में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत के भी चार अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण वह पहले स्थान पर हैं। द. अफ्रीकी टीम तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके पास दो अंक हैं।
द. अफ्रीका ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं। उसने अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में उसे भारत के हाथों 130 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.