डेविड वार्नर और वरुण एरॉन के बीच हुई कहासुनी

वार्नर हालांकि अभी पवेलियन लौट ही रहे थे कि उन्हें अंपायर द्वारा वापस बुला लिया गया। दरअसल, टीवी रिप्ले में साफ हुआ कि एरॉन ने नो बॉल डाली थी

Published: December 12, 2014, 6:31 PM IST

एडिलेड, 12 दिसम्बर | आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज के असमय निधन की दुखद घटना के बाद ऐसा लगा रहा था कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बिना किसी विवाद और खिलाड़ियों के बीच आपसी कहासुनी के बगैर समाप्त हो जाएगी, लेकिन एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन ही हालांकि वरुण एरॉन और डेविड वार्नर के बीच मैदान में हुई कहासुनी ने एक बार फिर भारत- आस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला में गर्मी ला दी है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में चल रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को 66 रनों के निजी योग पर वार्नर की गिल्ली उड़ाने के बाद एरॉन ने विकेट का जश्न मनाते हुए तेज आवाज में ‘कमऑन, कमऑन’ कहा।

वार्नर हालांकि अभी पवेलियन लौट ही रहे थे कि उन्हें अंपायर द्वारा वापस बुला लिया गया। दरअसल, टीवी रिप्ले में साफ हुआ कि एरॉन ने नो बॉल डाली थी। बर फिर क्या था, वार्नर लौटे और लगभग चिढ़ाने वाले अंदाज में एरॉन से ‘कमऑन’ कहा। इस दौरान मिड-ऑन पर क्षेत्ररक्षण कर रहे शिखर धवन ने हस्तक्षेप किया और वार्नर को अपनी बल्लेबाजी करने के लिए कहा। इसके बाद तो बहस में एरॉन और दूसरे छोड़ पर खड़े शेन वॉटसन भी कूद पड़े।

अंतत: भारतीय कप्तान विराट कोहली और दोनों अंपायरों ने विवाद को खत्म कराया।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.