By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Sports News Today 27 February Shafali Verma Now Holds The Record For Highest Strike Rate In Womens T20is Minimum 200 Runs Scored3955343
16 साल की शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, स्ट्राइक रेट में इन दिग्गजों को दी मात
भारत ने शेफाली वर्मा की धमाकेदार पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए.
Sports News Today 27 February: भारतीय क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा मौजूदा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में लगातार अपना जलवा बिखेर रही हैं. शेफाली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को मेलबर्न में खेले गए 9वें लीग मैच में ताबड़तोड़ पारी खेल अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कर ली. 16 साल की इस खिलाड़ी की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. शेफाली को उनकी दमदार पारी के लिए लगातार दूसरी बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
IPL 2020: डेविड वॉर्नर को फिर मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी
इस मुकाबले में शेफाली ने 34 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. मौजूदा टूर्नामेंट में शेफाली ने अब तक 3 मैचों में 172.7 की स्ट्राइक रेट से कुल 114 रन जुटाए हैं जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल हैं. तीन पारियों में शेफाली का टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट है.
ओवरऑल करियर स्ट्राइक रेट के मामले में शेफाली ने नया रिकॉर्ड बनाया है. शेफाली ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 147.97 की स्ट्राइक रेट से कुल 438 रन बनाए हैं. महिला टी20 इंटरनेशनल में अपने करियर में किसी भी बल्लेबाज ने 200 से ज्यादा रन इतनी तेज गति से नहीं बनाए हैं. हरियाणा की शेफाली ने इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की चोले ट्रियोन और ऑस्ट्रेलिया की अलीसा हीली को पीछे छोड़ा है. ट्रियोन ने 138.31 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं हीली ने 129.66 की स्ट्राइक रेट से 1875 रन जुटाए हैं.
She’s 16 …
Let that sink in.
— ICC (@ICC) February 27, 2020
EPLT20 : नेपाल की घरेलू टी20 लीग के शेड्यूल जारी, क्रिस गेल पर होगी सबकी नजर
शेफाली की प्रशंसा ने आईसीसी ने भी की है. भारत ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 8 विकेट पर 133 रन बनाए. शेफाली के अलावा तानिया भाटिया ने 23 गेंदों 25 रन बनाए. भारत ने अनुशासित गेंदबाजी कर कीवी टीम को 6 विकेट पर 129 रन पर रोक दिया और मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अपना अजेय अभियान जारी रखा. भारतीय टीम 3 मैचों से 6 अंक लेकर ग्रुप ए में टॉप पर है. उसने अपने पिछले दो मैचों में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को पराजित किया.
Also Read:
-
T20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही पाकिस्तान पर हुई पैसों की बारिश, मिले इतने करोड़; आखिर कहां से मिली ये बड़ी रकम
-
T20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही पाकिस्तान पर हुई पैसों की बारिश, मिले इतने करोड़; आखिर कहां से मिली ये बड़ी रकम
-
ICC पर लग रहे भेदभाव के आरोप, आखिर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से पहले कैसे घर लौट गई इंग्लैंड, मिला जवाब
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें