By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Sports News Today 7 March Icc Womens T20 World Cup 2020 Final Australia Vs India Probable Xi
ICC Women's T20 World Cup 2020, Final: भारतीय प्लेइंग XI में हो सकता है 1 बदलाव
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है.
Sports News Today 7 March, Women’s T20 World Cup Final Australia vs India : पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम को ये बात अच्छी तरह पता है कि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है. दोनों टीमों के बीच रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. फाइनल से पहले मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक बार भिड़ चुकी हैं जिसमें भारत ने लेग स्पिनर पूनम यादव की करिश्माई गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया था.
टीम इंडिया के ओपनर और घरेलू क्रिकेट के ‘बादशाह’ रहे इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास
इससे पहले भारतीय टीम को 2005 वर्ल्ड कप के फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. उस समय भारतीय टीम की अगुआई मिताली राज कर रही थीं. 2017 में इंग्लैंड ने भारत को वनडे विश्व कप के फाइनल में हराकर उसका पहली बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था.
भरतीय टीम बल्लेबाजी में युवा ओपनर शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर पर ज्यादा निर्भर रहेगी जबकि गेंदबाजी में अनुभवी लेग स्पिनर पूनम यादव और तेज गेंदबाज शिखा पांडे पर अधिक दारोमदार होगा. मंधाना, रोड्रिग्स और हरमनप्रीत का बल्ला इस टूर्नामेंट में अब तक खामोश रहा है. इन तीनों से फाइनल में बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.
विश्व कप फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को भेजा ये संदेश
भारतीय टीम फाइनल के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है. टीम मैनेजमेंट किसी एक स्पिनर की जगह अरुंधती रेडडी को अंतिम एकादश में मौका दे सकता है. इस स्थिति में यदि राजेश्वरी गायकवाड़ को बाहर बैठना पड़ता है तो उनकी जगह राधा यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी.
भारत की संभावित इलेवन :
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़/अरुंधती रेड्डी, पूनम यादव.
मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 रन से पराजित किया था. ऑस्ट्रेलिया को एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लेनिंग, राचेल हेंस और एशलेघ गार्डनर से बल्लेबाजी में अधिक उम्मीदें होंगी. हालांकि उपरोक्त महिला बल्लेबाजों ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक एक यूनिट के रूप में प्रदर्शन नहीं किया है.
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी मेगन शट, डेलिसा किमिंस और जेस जोनासेन पर अधिक निर्भर करेगी जिन्होंने सेमीफाइनल में शानदार गेंदबाजी की थी.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित इलेवन:
एलीसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लेनिंग (कप्तान), एशलेघ गार्डनर, राचेल हेंस, सोफी मोलिनक्स, डेलिसा किमिंस, निकोला केरी, जेस जोनोसेन, जॉर्जिया वेयरहम, मेगन शट.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें