By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Sri Lanka Team Announced For Odi Series Against Australia Lasith Malinga Back As Captain
AUS दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, मलिंगा करेंगे कप्तानी
ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम में लौटे अनुभवी खिलाड़ी.
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया (Australia vs Sri Lanka) के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए गुरुवार को अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है. पाकिस्तान में हाल ही में हुई टी-20 सीरीज में श्रीलंका ने अपनी युवा टीम भेजी थी, जहां उसे जीत मिली थी.
पढ़ें:- महिला सपोर्ट स्टाफ नियुक्त करने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनी RCB
(Sri Lanka Tour of Australia) इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हालांकि टीम में बनाए रखा गया है. भानुका राजापक्षा और ओशाडा फर्नांडो ने अपनी-अपनी जगहें सुरक्षित रखी हैं. राजापक्षा ने 48 गेंदों पर 77 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं. फर्नांडो ने सीरीज के अंतिम मैच में डेब्यू किया था और 48 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए थे.
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने साथ ही लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को टीम की कप्तानी वापस सौंपी है. मलिंगा ने पाकिस्तान न जाने का फैसला किया था और उनके स्थान पर दासुन शनका ने टीम की कप्तानी की थी.
पढ़ें:- रांची टेस्ट में भारत को हराना है तो पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा: फाफ डु प्लेसिस
मलिंगा के साथ ही निरोशन डिकवेला (Niroshan Dickwella), कुसल परेरा (Kusal Perera) और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने भी पाकिस्तान न जाने का फैसला किया था. श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी हैं जिसकी शुरुआत 27 अक्टूबर से एडिलेड में होगी.
श्रीलंका की टीम :
लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, दानुष्का गुणाथिलका, अविश्का फर्नांडो, निरोशन डिकवेला, दासुन शनका, शेहान जयासूर्या, भानुका राजापक्षा, ओशाडा फर्नांडो, वानिंडु हासारंगा, लक्षण संदकाना, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा, ईसुरु उदाना, कासुन राजिथा.
Also Read:
-
ZIM vs IRE मैच बारिश की भेंट चढ़ने से ऑस्ट्रेलिया को 440 वॉल्ट का झटका, T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर
-
T20 वर्ल्ड कप 2026: जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका से भी हारा ऑस्ट्रेलिया, टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर
-
T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए श्रीलंका पहुंचा पाकिस्तान, सीरीज के पहले ही मैच में दमदार जीत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें