अपने अब तक के करियर में एक साथ कुल 15,000 रन बना चुके स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और डेविड वार्नर (David Warner) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं। टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने कहा है कि भारत दौरे पर होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी ऑस्ट्रेलिया को अलग ही टीम बनाएगी।
स्मिथ और वार्नर पर लगे एक साल के बैन के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई भारतीय टीम ने मेजबानों को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। लेकिन अब इन दो दिग्गज खिलाड़ी टीम में लौट आए हैं तो साल के आखिर में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को अलग चुनौती का सामना करना होगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए हालिया इंटरव्यू में पेन ने कहा, “ये एक अलग टीम है, इस बात में कोई शक नहीं है उनकी टीम भी कुछ अलग होगी लेकिन ये दो मजबूत टीमें होगी। ये क्रिकेट की क्वालिटी की वजह से एक रोमांचक सीरीज होगी ना कि जो पहले हुआ उसकी वजह से।”
पेन ने साफ कहा है कि वो भारत दौरे पर बदले के इरादे से नहीं आएंगे लेकिन सीरीज जीतना उनकी टीम का लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा, “भारत-ऑस्ट्रेलिया एक मुकाबले के तौर पर, ये एक ऐसी सीरीज है जो कि एशेज जैसी है और हमें इसका इंतजार रहता है।”
कप्तान पेन के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ी भी इस सीरीज के लिए उत्साहित होंगे लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए फिलहाल इस टेस्ट सीरीज का आयोजन असमंजस में है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.