IPL Play off: गावस्कर को उम्मीद- प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए पंजाब और राजस्थान में होगी कड़ी टक्कर

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए किंग्स XI पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चौथे स्थान के लिए कड़ी टक्कर होगी।

Published date india.com Updated: October 31, 2020 8:57 PM IST
email india.com By Arun Kumar email india.com | Edited by Arun Kumar email india.com
पंजाब vs राजस्थान @twiter rr
पंजाब vs राजस्थान @twiter rr

महान टेस्ट बल्लेबाज और क्रिकेट एक्सपर्ट सुनील गावसकर (Sunil Gavaskar) ने उम्मीद जताई है कि आईपीएल (IPL 13) के दूसरे राउंड प्लेऑफ (IPL Play Off) के लिए चौथी टीम के रूप में किंग्स XI पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। गावसकर ने अनुमान जताया कि मुंबई के अलावा प्लेऑफ में पहुंचने वाली दो टीमें दिल्ली (DC) और बैंगलोर (RCB) होंगी।

71 वर्षीय इस पूर्व बल्लेबाज ने स्टार स्पोटर्स क्रिकेट लाइव शो में कहा, ‘मेरी तीन टीमें- मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करेगी। मुझे लगता है कि चौथे स्थान के लिए राजस्थान और पंजाब के बीच मुकाबला कड़ा होगा।’

हालांकि श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) की दिल्ली को लेकर राय कुछ अलग है। संगाकारा का मानना है कि दिल्ली ने जिस तरह अपनी लय खोई है वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘मुंबई पहले ही पहुंच ही चुकी है और मुझे लगता है कि आरसीबी भी पहुंच जाएगी। मैं दिल्ली कैपिटल्स को लेकर चिंतित हूं।’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.