By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Sunil Gavaskars Taunt On Virat Kohli Said Indian Team Used To Win Even Before You Were Born
गावस्कर का कोहली पर तंज, कहा-आपके पैदा होने से पहले भी जीतती थी भारतीय टीम
बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत के बाद कोहली ने कहा था कि भारत ने चुनौतियों का सामना करना सीख लिया है.
कोलकाता: अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के उस बयान को आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम ने सौरव गांगुली के दौर में टेस्ट क्रिकेट की कठिन चुनौतियों का सामना करना शुरू किया था. गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम उस समय भी जीतती थी जब वर्तमान कप्तान (कोहली) पैदा भी नहीं हुए थे.
बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत के बाद कोहली ने कहा था कि भारत ने चुनौतियों का सामना करना सीख लिया है और यह सब ‘‘दादा (सौरव गांगुली) की टीम से शुरू हुआ.’’ कोहली के बयान से असंतुष्ट पूर्व कप्तान गावस्कर ने कहा, “भारतीय कप्तान ने कहा कि यह 2000 से दादा (सौरव गांगुली) की टीम से शुरू हुआ. मुझे पता है कि दादा बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं इसलिए शायद कोहली उनके बारे में अच्छी बातें कहना चाहते थे. लेकिन भारत सत्तर और अस्सी के दशक में भी जीत रहा था. उस समय उनका (कोहली) जन्म भी नहीं हुआ था.”
मैच के बाद विराट बोले- मुझे लग रहा था मैन ऑफ द मैच मुझे ही मिलेगा लेकिन….
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर मैच समाप्त होने के बाद एक शो में कहा, “बहुत से लोग अभी तक यह मानते हैं कि क्रिकेट 2000 के दशक में शुरू हुआ था लेकिन भारतीय टीम सत्तर के दशक में विदेश में जीत दर्ज करती थी. भारतीय टीम 1986 में भी जीती थी. भारत ने विदेश में सीरीज ड्रा भी कराई थी. वे बाकी टीमों की तरह हारे भी थे.”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें