By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Supreme Court Order Coa Office Will Be Closed As Soon As Sourav Ganguly And His Team Takes Charge
सुप्रीम कोर्ट का आदेश- सौरव गांगुली और उनकी टीम के कार्यभार सम्भालते ही बंद होगा सीओए का दफ्तर
23 अक्टूबर को बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली कार्यभार संभालेंगे।
23 अक्टूबर को बीसीसीआई (BCCI) के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और उनकी टीम के कार्यभार संभालने के साथ विनोद राय की अध्यक्षता वाली प्रशासकों की समिति का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आदेश दिया कि बीसीसीआई के निर्वाचित पदाधिकारियों के पदभार संभालने के बाद पूर्व सीएजी विनोद राय की अध्यक्षता वाली प्रशासकों की समिति को हटना होगा।
उच्चतम न्यायालय ने कहा कि बीसीसीआई का संचालन करने वाली प्रशासकों की समिति और उसके पदाधिकारियों द्वारा क्रिकेट संगठन में किए गए किसी भी कार्य के लिए उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका, कहीं भी जीत सकती है टीम इंडिया : विराट कोहली
साथ ही उच्चतम न्यायालय ने ये भी कहा कि प्रशासकों की समिति और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई शुरू करने से पहले शीर्ष न्यायालय की मंजूरी लेना आवश्यक होगा।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें