नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2018 के फाइनल मैच में चेन्नई ने जीत हासिल की. इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए. इसके जवाब में चेन्नई महज 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस मुकाबले में सुरेश रैना ने शानदार फील्डिंग करते हुए शाकिब अल हसन का महत्वपूर्ण कैच लपका. रैना का यह कैच आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कैचों में से एक है. इसके अलावा उनका यह कैच ‘कैच ऑफ द मैच’ भी रहा.
दरअसल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए. इस दौरान कप्तान केन विलियमसन के आउट होने के बाद शाकिब अल हसन बल्लेबाजी करने आए. शाकिब ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए. लेकिन इसके बाद ड्वेन ब्रावो की गेंद पर रैना को कैच थमा बैठे.
IPL2018: हैदराबाद को हरा चेन्नई तीसरी बना चैम्पियन, टीम के लिए ‘शान’ बने वॉटसन
हैदराबाद की पारी के दौरान 16वां ओवर ब्रावो करने आए. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर शाकिब ने एक शॉट खेला, जो कि सीधा सुरेश रैना के हाथों में पहुंचा. यह कैच बेहद मुश्किल था. लेकिन रैना ने अच्छी फील्डिंग करते हुए कैच लपक लिया. रैना का यह कैच आईपीएल 2018 के सर्वश्रेष्ठ कैचों में से एक है.
देखें वीडियो :
विलियमसन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 के फाइनल मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए. इस दौरान केन विलियमसन ने 47 रन की अहम पारी खेली. इसके जवाब में चेन्नई ने महज 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. चेन्नई की ओर से खतरनाक प्रदर्शन करते हुए शेन वॉटसन ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 11 चौकों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए. वहीं सुरेश रैना ने 32 रन की अहम पारी खेली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.