By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Sushil Kumar Who Returned To The Ring After Eight Years Lost In 74 Kg Wrestling Olympian
इस भारतीय ओलंपियन पहलवान ने 8 साल बाद रिंग में की वापसी, लेकिन नतीजा रहा दुखद
सुशील ने 0-2 से पिछड़ने के बाद चार अंक के थ्रो से वापसी कर बढ़त बना ली और चार अंक के थ्रो से फिर इसे मजबूत भी कर दिया.
नूर-सुल्तान (कजाखस्तान) : विश्व चैम्पियनशिप में आठ साल बाद वापसी करने वाले दोहरे ओलंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार को शुक्रवार को यहां शुरूआती दौर में अजरबेजान के खादजिमुराद गादजिएव से हार का सामना करना पड़ा. सुशील ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए 9-4 की बढ़त बना ली थी लेकिन लगातार सात अंक गंवाकर वह 74 किग्रा क्वालीफिकेशन की बाउट हार गये.
कैप्टन कूल की पत्नी को आया गुस्सा, रांची में 7 घंटे की बिजली कटौती से भड़कीं साक्षी धोनी
सुशील ने 0-2 से पिछड़ने के बाद चार अंक के थ्रो से वापसी कर बढ़त बना ली और चार अंक के थ्रो से फिर इसे मजबूत भी कर दिया. उज्बेकिस्तानी खेमे ने इस थ्रो को चुनौती दी लेकिन उनकी अपील ठुकरा दी गयी जिससे भारतीय पहलवान को एक अतिरिक्त अंक मिला और ब्रेक तक सुशील ने 9-4 की बढ़त बना ली.
दूसरे पीरियड में उज्बेकिस्तान के पहलवान का कब्जा रहा, जिसमें उन्होंने सुशील को धक्का दिया और उन्हें नीचे गिराकर अंक जुटा लिये. समय बीत रहा था लेकिन सुशील थके हुए दिख रहे थे जिससे गादजिएव ने दो और अंक जुटा लिये और फिर दो अंक के थ्रो से बाउट जीत ली. दो बार के ओलंपिक पदकधारी सुशील को अब इंतजार करना होगा क्योंकि अगर गादजिएव फाइनल में पहुंच जाते हैं तो उन्हें ओलंपिक क्वालीफिकेशन और कांस्य पदक के लिये मौका मिल सकता है.
ढाई दशक के बाद अब ये बड़ी क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान का कर सकती है दौरा
सुशील एकमात्र भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने 2010 में मास्को में विश्व खिताब जीता है. गैर ओलंपिक 70 किग्रा वर्ग में करण अपने क्वालीफिकेशन दौर की बाउट में उज्बेकिस्तान के इख्तियोर नावरूजोव से 0-7 से हार गये.
Also Read:
-
'अच्छे लोगों की भगवान को भी जरूरत होती है', 'भाई' के निधन से दुखी सलमान खान, बोले-सबको एक दिन जाना है, वहां एन्जॉय करना
-
200 में कैफे, 400 में टैक्सी... 1000 रुपये में कर लेंगे पूरी मौज, विदेश घूमने का सपना पूरा करेगा ये सस्ता देश
-
200 में कैफे, 400 में टैक्सी... 1000 रुपये में कर लेंगे पूरी मौज, विदेश घूमने का सपना पूरा करेगा ये सस्ता देश
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें