धोनी की अनुपस्थिति में यह क्रिकेटर संभालेगा झारखंड की कमान

तेज गेंदबाज वरुण आरोन ईस्ट जोन सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड की अगुआई करेंगे.

Published date india.com Updated: January 8, 2018 9:45 AM IST
syed mushtaq ali varun aaron to lead jharkhand | धोनी की अनुपस्थिति में यह क्रिकेटर संभालेगा झारखंड की कमान
धोनी की अनुपस्थिति में वरुण संभालेंगे झारखंड की कमान

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज वरुण आरोन ईस्ट जोन सैय्यद मुश्ताक अली टी20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखण्ड की अगुआई करेंगे. इससे महेंद्र सिंह धोनी के इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने की अटकलों पर विराम लग गया है.

अभी कोई टी20 टूर्नामेंट का कार्यक्रम नहीं है ऐसे में इस तरह की अटकलें थी कि आईपीएल की नीलामी से पहले दो विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रह चुके धोनी प्रदेश की तरफ से खेल सकते हैं.

हालांकि ऐसा समझा जा रहा है कि धोनी ने चयन समिति से अपने नाम पर विचार नहीं करने को कहा. मुंबई और वडोदरा के बीच वेस्ट जोन के मैच से आज इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. हालांकि झारखंड की ओर से सौरभ तिवारी, इशांक जग्गी, विराट सिंह और इशान किशन जैसे खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.