S Sreesanth की स्‍लेजिंग का जशस्‍वी जायसवाल ने दिया करारा जवाब, अगली तीन गेंदों पर लगाए दो छक्‍के-एक चौका, Watch Video

मैच में केरल ने मुंबई पर आसान जीत दर्ज की.

Published date india.com Updated: January 15, 2021 8:08 AM IST
S Sreesanth yashasvi jaiswal Twitter
S Sreesanth with Yashasvi Jaiswal @ Twitter

सैय्यद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी की. श्रीसंत ने केरल की तरफ से खेलते हुए खेल की दुनिया में फिर एक कदम आगे बढ़ाया है. हालांकि मुंबई के युवा बल्‍लेबाज यशस्वी जायसवाल ने स्‍लेजिंग का उन्‍हें करारा जवाब दिया.

दरअसल, केरल और मुंबई के बीच मुकाबले के दौरान श्रीसंत और यशस्‍वी जायवाल के बीच आंखों ही आंखों में हल्‍की तकरार देखने को मिली. पांचवों ओवर में श्रीसंत गेंदबाजी पर थे. पहली ही गेंद पर जायसवाल बड़ा शॉट लगाने की फिराक में थे लेकिन वो ऐसा करने से मिस कर गए. इसके बाद जायसवाल अलग ही अंदाज में नजर आए.

उन्‍होंने श्रीसंत की स्‍लेजिंग का करारा जवाब दिया. अगली दो गेंदों पर जायसवाल ने बैक टू बैक छक्‍के जड़े. वो यहीं नहीं रुके. इसके बाद जायसवाल के बल्‍ले से एक चौका भी आया.

मैच में मुंबई ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए केरल को 197 रनों का लक्ष्‍य दिया. केरल के बल्‍लेबाज मोहम्‍मद अजहरुद्दीन (युवा बल्‍लेबाज) ने 54 गेंदों पर 137 रनों की शानदार पारी खेली. रॉबिन उथप्‍पा ने भी 23 गेंदों पर 33 रन बनाए. जिसकी मदद से केरल ने इस बड़े लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान आसान जीत दर्ज की.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.