By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- T20 World Cup 2021 India Vs Pakistan Javed Miandad Advice To Pakistan How They Can Beat India In World Cup Match
T20 World Cup 2021: Javed Miandad ने बताया- भारत को कैसे हरा पाएगा पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान की टीमें 24 अक्टूबर को एक दूसरे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप की तारीख अब नजदीक आ रही है और इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. पाकिस्तान का हमेशा से यह सपना रहा है कि वह भारत को किसी वर्ल्ड कप मैच में हरा दे. लेकिन बीते तीन दशकों से उसका यह सपना पूरा नहीं हो पाया है. अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने सलाह दी है कि आखिर पाकिस्तानी टीम कैसे यह सपना पूरा कर सकती है.
भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) वर्ल्ड कप में पहली बार साल 1992 में भिड़े थे. इसके बाद साल 2007 में भी जब टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई, तब से ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी देश इस फॉर्मेट में भी भिड़ रहे हैं. लेकिन किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान को भारत आज तक जीत नसीब नहीं हुई है.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने इस मुकाबले को लेकर अपने देश के एक मीडिया समूह जियो न्यूज से बात करते हुए कहा, ‘यह जरूरी नहीं है कि जो खिलाड़ी अकसर बेहतर करते हैं वे भी हर मैच में ही बेहतर करेंगे.’
64 वर्षीय जावेद मियांदाद ने कहा, ‘इस हाई-प्रोफाइल मैच में अगर पाकिस्तान भारत को हराना चाहता है तो खिलाड़ियों की निरंतरता मायने रखती है.’ इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नवनियुक्त चेयरमैन रमीज राजा (Ramiz Raja) को भी यह सलाह दी कि वह मैच जीतने पर ही फोकस बनाएं.
बता दें दोनों टीमें इस मैच से अपना वर्ल्ड कप अभियान शुरू करने से पहले ग्रुप ए की दो अन्य टीमों के खिलाफ दो-दो प्रैक्टिस मैच खेलेंगी. पाकिस्तान इस दौरान वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना अभ्यास मैच खेलेगा, जबकि भारत ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये मैच खेलेगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें