SA vs BAN Live Score: बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दक्षिण अफ्रीका ने लगातार तीसरा जीत दर्ज की

South Africa vs Bangladesh Live Updates, Live Scorecard, SA vs BAN Live Streaming

Published date india.com Updated: November 2, 2021 6:35 PM IST
sa vs ban live
sa vs ban live

SA vs BAN Live Score South Africa vs Bangladesh: साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश के बीच आज टी20 विश्‍व कप 2021 में 30वां मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच शेख जायद स्‍टेडियम में जारी है। एक तरफ टेम्‍बा बावुमा की सेना है तो दूसरी तरफ बांग्‍लादेश के धुरंधर महमूदुल्‍लाह की कप्‍तानी में खेल रहे हैं। बांग्‍लादेश की टीम अबतक सभी तीन मैच हारकर प्‍लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है. अगर वो अपने दोनों मैच जीत भी जाती है तो भी नॉकआउट स्‍टेज में जगह बनाने के लिए अन्‍य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। उधर, साउथ अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सुपर-12 ग्रुप-1 में सेमीफाइनल में जगह बनाने को लेकर कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है. आज टेम्‍बा बावुमा की कप्‍तानी वाली टीम बांग्‍लादेश को हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने का प्रयास कर रही है.

साउथ अफ्रीका ने अबतक खेले तीन में से दो मुकाबले जीते हैं। ऐसे में बाकी बचे दो मैच अगर साउथ अफ्रीका जीत जाती है तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। एरोन फिंच की कप्‍तानी वाली कंगारू टीम उनके रास्‍ते का सबसे बड़ा रोड़ा है। ऑस्‍ट्रेलिया ने भी तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है। वो भी सेमीफाइनल की रेस के प्रबल दावेदार हैं। इस ग्रुप में इंग्‍लैंड अपने सभी चार मैच जीतकर टूर्नामेंट जीतने की सबसे प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम:

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, हेनरिक क्लासेन, ब्योर्न फोर्टुइन, वियान मुलडर, लुंगी एनगिडीक

बांग्लादेश की टीम:

लिटन दास (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, नूरुल हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, रुबेल हुसैन

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.