T20 World Cup 2021: वेस्टइंडीज के खिलाफ हार विश्व कप से बाहर हुई बांग्लादेश

टी20 विश्व कप 2021 के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 3 रन से हराकर एशियाई टीम को लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

Published date india.com Published: October 29, 2021 8:45 PM IST
T20 World Cup 2021: वेस्टइंडीज के खिलाफ हार विश्व कप से बाहर हुई बांग्लादेश
(AFP)

निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की शानदार बल्लेबाजी के बाद किफायती गेंदबाजी की मदद से वेस्टइंडीज (West Indies) ने टी20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश (Bangladesh) को तीन रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचनी की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी जबकि बांग्लादेश इस हार के साथ लगभग बाहर हो गया है।

लगातार तीसरी बार पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई कैरेबियाई टीम ने सुपर 12 चरण के करो या मरो के मैच में सात विकेट पर 142 रन बनाये । उसके नामी गिरामी बल्लेबाजों ने हालांकि एक बार फिर निराश किया। निकोलस पूरन ने ही आखिरी ओवरों में अकेले किला लड़ाते हुए 22 गेंद में 40 रन बनाए। उन्होंने चार छक्के और एक चौका जड़कर वेस्टइंडीज को शर्मनाक स्कोर पर सिमटने से बचाया।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए रोस्टन चेस ने 39 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाजों ने एक एक विकेट लिया।

तीन मैचों में एक भी अंक नहीं बना सकी बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है जबकि वेस्टइंडीज अगर बाकी मैच जीत लेती है और दूसरे मैचों में नतीजे अनुकूल आते हैं तो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही जब सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम (17) और शाकिब अल हसन (नौ) पहले छह ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (43 गेंद में 44 रन) ने पारी को संभाला।

आखिरी छह ओवर में बांग्लादेश को 50 रन चाहिए थे और छह विकेट सुरक्षित थे। कप्तान महमूदुल्लाह (नाबाद 31) और दास फॉर्म में लग रहे थे। ऐसे में ड्वेन ब्रावो ने 17वें ओवर में तीन ही रन दिए। वहीं 19वें ओवर की पहली गेंद पर महमूदुल्लाह ने उन्हें छक्का लगाया लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने दास को आउट किया। आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी जो महमूदुल्लाह नहीं बना सके।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इससे पहले बांग्लादेश के लिये स्पिनर महेदी हसन और तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम तथा मुस्ताफिजूर रहमान ने क्रमश: 27, 20 और 43 रन देकर दो दो विकेट लिए। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ वेस्टइंडीज के संघर्ष से वाकिफ बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने आफ स्पिनर हसन से ही गेंदबाजी का आगाज कराया जिससे कैरेबियाई टीम दबाव में आ गई।

तेज गेंदबाजों से कुछ ओवर डलवाने के बाद उन्होंने पांचवें ओवर में फिर स्पिनर को बुलाया और इसका फायदा मिला जब हसन ने क्रिस गेल (चार) का बड़ा विकेट लिए। बांग्लादेश ने पावरप्ले में सिर्फ 29 रन देकर दो विकेट लिए। अगले ओवर में हसन ने शिमरोन हेटमायेर (नौ) को पवेलियन भेजा।

कीरोन पोलार्ड (नाबाद 14) और चेस ने पारी को संभालने की कोशिश की। पोलार्ड 13वें ओवर में फिटनेस समस्या के कारण मैदान से चले गए। उनके बाहर जाने का कारण पता नहीं चल सका है लेकिन वो आखिरी ओवर में आए और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।

इससे पहले आंद्रे रसेल खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए। बांग्लादेश ने चेस को जीवनदान दिया जब डीप मिडविकेट पर हसन ने उनका कैच छोड़ा। इससे पहले पूरन को स्टम्प आउट करने का मौका भी गंवाया। चेस और पूरन ने 15वें ओवर में 14 रन निकाले। पूरन ने शाकिब अल हसन को लगातार दो छक्के लगाए। जेसन होल्डर ने भी पांच गेंद में 15 रन जोड़े।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.