T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को स्क्वाड मिली जगह

ICC T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श की कप्तानी में शुरुआती टीम घोषित की है, जिसमें चोटिल खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.

Published date india.com Published: January 1, 2026 6:46 PM IST
T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026

Aus Squad For T20 World Cup: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय शुरुआती टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम की कप्तानी मिचेल मार्श को सौंपी गई है. खास बात यह है कि टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो इस समय चोट से जूझ रहे हैं. इनमें टिम डेविड, जोश हेजलवुड और ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का नाम शामिल है. चयनकर्ताओं को भरोसा है कि ये सभी खिलाड़ी विश्व कप से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे और टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे.

चोटिल खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह

टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को खिलाड़ियों की चोटों से परेशानी झेलनी पड़ रही है. टिम डेविड बिग बैश लीग के दौरान चोटिल हो गए थे, जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एड़ी की चोट से परेशान हैं. वहीं, पैट कमिंस ने पीठ की समस्या से बचने के लिए कुछ समय तक क्रिकेट से दूरी बना रखी है. इसके बावजूद, इन तीनों अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है.

विश्वकप तक फिट हो जाएंगे खिलाड़ी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार ये सभी खिलाड़ी विश्व कप शुरू होने तक फिट हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम की मजबूती और संतुलन बढ़ता है. बेली ने यह भी साफ किया कि यह सिर्फ शुरुआती टीम है और अंतिम टीम की घोषणा से पहले परिस्थितियों और खिलाड़ियों की फिटनेस के अनुसार बदलाव किए जा सकते हैं.

टी20 विश्व कप 2026 की भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी

टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है. इन दोनों देशों की पिचें आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं. टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान के साथ रखा गया है. विकेटकीपर के रूप में जोश इंग्लिस को टीम में जगह दी गई है. ऑस्ट्रेलिया की यह टीम अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण मानी जा रही है, जिससे टीम से टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पाा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.