IPL 2021: तालिबान ने की शर्मनाक हरकत, अफगानिस्तान में IPL के प्रसारण पर बैन, बोला- 'इस्लाम विरोधी सामग्री'

IPL देखने के लिए स्टेडियम में जो महिला दर्शक आ रहीं हैं तालिबान को इससे तकलीफ है और उसने इसे इस्लाम विरोधी करार दिया है.

Published date india.com Published: September 21, 2021 8:54 PM IST
IPL 2021: तालिबान ने की शर्मनाक हरकत, अफगानिस्तान में IPL के प्रसारण पर बैन, बोला- 'इस्लाम विरोधी सामग्री'
IPL का लुत्फ लेते दर्शक (फोटो क्रेडिट @IPL-BCCI)

Taliban Believes IPL Has Anti Islam Content so Broadcast Ban in Afghanistan: आतंकी संगठन तालिबान के अफगानिस्तान पर IPजमाने के बाद उलू जलूल फैसले लेने का क्रम जारी है. उसके फैसलों का असर खेलों पर भी हो रहा है. वह पहले ही महिलाओं के खेलों में भाग लेने के खिलाफ है और अब उसने स्टेडियमों में महिला दर्शकों के आने के चलते अफगानिस्तान में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. तालिबान ने कहा कि आईपीएल मे इस्लाम विरोधी सामग्री का प्रदर्शन किया जाता है. इसलिए इस पर बैन है. उसे स्टेडियमों में महिला दर्शकों के आने पर ही आपत्ति है.

तालिबान ने पिछले महीने जब से इस संघर्षग्रस्त देश पर कब्जा किया है तब से अंतरराष्ट्रीय खेल समुदाय खेलों में भाग लेने वाली महिलाओं पर कट्टरपंथी समूह के रुख को लेकर चिंतित हैं.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के पूर्व मीडिया मैनेजर और पत्रकार एम. इब्राहिम मोमंद ने कहा कि कथित ‘इस्लामी विरोधी’ सामग्री के कारण आईपीएल मैचों के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

मोमंद ने रविवार को आईपीएल शुरू होने पर ट्वीट किया था, ‘कथित तौर पर इस्लाम विरोधी सामग्री के कारण अफगानिस्तान नेशनल (टीवी) हमेशा की तरह आईपीएल का प्रसारण नहीं करेगा. तालिबान इस्लामिक अमीरात ने लड़कियों के नृत्य और स्टेडियम में खुले बालों वाली महिलाओं की मौजूदगी के कारण इस पर प्रतिबंध लगाया है.’

एक अन्य पत्रकार फवाद अमन ने ट्वीट किया, ‘हास्यास्पद: तालिबान ने अफगानिस्तान में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है.’

फवाद के ट्विटर हैंडल के अनुसार उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया है. उन्होंने आगे लिखा, ‘तालिबान ने चेतावनी दी है कि लड़कियों के नृत्य करने और स्टेडियम में महिला दर्शकों की मौजूदगी के कारण अफगानिस्तान में मीडिया को इस भारतीय क्रिकेट लीग का प्रसारण नहीं करना चाहिए.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे अफगानिस्तान के शीर्ष क्रिकेटर आईपीएल 2021 में हिस्सा ले रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के नए खेल प्रमुख ने पिछले सप्ताह कहा था कि तालिबान 400 खेलों की अनुमति देगा, लेकिन उसने महिलाओं की भागीदारी पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

उसने कहा था, ‘कृपया महिलाओं के बारे में अधिक प्रश्न न पूछें.’ इस चरमपंथी समूह के 1996 से 2001 तक के शासन के दौरान महिलाओं के किसी भी खेल को खेलने पर प्रतिबंध था.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.