Taniya Bhatia: 'इंग्‍लैंड में चोरी प्रकरण पर भड़की तानिया, होटल प्रशासन पर कुछ यूं निकाली भड़ास'

तानिया भाटिया भारतीय महिला टीम के साथ क्रिकेट खेलने के लिए इंग्‍लैंड दौरे पर थी. जहां उनके पांच सितारा होटल के कमरे से चोरी हुई.

Published date india.com Published: September 28, 2022 10:35 PM IST
taniya bhatia Twitter
taniya bhatia @ Twitter

India Women vs England Women: इंग्‍लैंड दौरे पर भले ही भारतीय टीम मेजबानों को वनडे सीरीज में 3-0 से मात देने में सफल रही हो लेकिन इसके बावजूद तानिया भाटिया (Taniya Bhatia) इस दौरे को याद नहीं करना चाहेंगी. इसकी वजह थोड़ी निजी है. पांच सितारा होटल के कमरे में हुई चोरी के मामले में अबतक कोई सुनवाई नहीं होने के कारण वो निराश हैं. उनका कहना है कि उनके कमरे से चोरी के मामले में कोई जवाब तक नहीं दिया जा रह है.

विकेटकीपर-बल्लेबाज तानिया भाटिया ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में लंदन में अपने होटल के कमरे से चोरी के सामान का मुद्दा उठाया था. 24 वर्षीय क्रिकेटर के अनुसार, इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई ना होने पर वह निराश हैं, क्योंकि कोई उनके निजी कमरे में आकर बैग और आभूषण चुरा लिया.

तानिया ने एक ट्वीट में कहा था, “मैरियट होटल लंदन मैडा वेले प्रबंधन से हैरान और निराश हूं. कोई मेरे निजी कमरे में आया और भारतीय खिलाड़ियों के साथ रहने के दौरान नकदी, कार्ड, घड़ियां और आभूषण के साथ मेरा बैग चुरा लिया. इतना असुरक्षित माहौल होगा, मैंने सोचा नहीं था.”

उन्होंने आगे कहा था, “इस मामले की त्वरित जांच और समाधान की उम्मीद है. ईसीबी के पसंदीदा होटल पार्टनर में सुरक्षा की ऐसी कमी आश्चर्यजनक है. उम्मीद है कि वे भी संज्ञान लेंगे.”

अब एक अन्य ट्वीट में भारत की खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें अभी तक प्रबंधन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है और यह बहुत निराशाजनक है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

तानिया विजयी भारत टीम का हिस्सा थीं, जिसने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड को 3-0 से हराया था. हालांकि, वह उन मैचों में से किसी में भी शामिल नहीं हुई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.