टीम इंडिया को इस तकनीक ने सिखाया हवा में उड़कर कैच पकड़ना

श्रीधर ने एक खास तकनीक के जरिए टीम इंडिया को कैच लपकने में माहिर बना दिया.

Updated: January 30, 2019, 5:20 PM IST

नई दिल्ली : टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने बुधवार को कहा कि प्रतिक्रिया के समय में सुधार के लिए ‘ब्लाइंडफोल्ड तकनीक’, तेज हवा में गेंद की बदलती दिशा के अनुमान के लिए विभन्न भार की गेंद और स्लिप कैचिंग के लिए सिमुलेशन मशीन का इस्तेमाल जैसी चीजों ने भारतीय टीम की कैचिंग में काफी सुधार किया है. ‘ब्लाइंडफोल्ड तकनीक’ का इस्तेमाल विशेष तौर पर इंग्लैंड में लाल गेंद के क्रिकेट के लिए किया गया था जबकि ‘टीममेट’ नाम की सिमुलेशन मशीन का उपयोगी ऑस्ट्रेलिया में स्लिप कैचिंग के लिए किया गया.

विशेष तौर पर ‘ब्लाइंडफोल्ड तकनीक’ के बारे मे पूछने पर श्रीधर ने कहा, ‘‘गेंद फेंकने वाला पर्दे के पीछे होता है और कैच करने वाले को नहीं पता होता कि गेंद कहां से आने वाली है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे पर्दे के नीचे से फेंकते हैं… इससे प्रतिक्रिया के समय में सुधार होता है, इंग्लैड में पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान हमने विस्तृत रूप से ऐसा किया. यह विशेष रूप से लाल गेंद के क्रिकेट के लिए था.’’

INDvsNZ: भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों के दौरान विभिन्न वजन की गेंदों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे कि खिलाड़ियों को हवा में ऊंची उठी गेंदों के लिए तैयार किया जा सके क्योंकि तेज हवा के कारण गेंद की दिशा बदलने का खतरा रहता है. श्रीधर ने कहा, ‘‘स्लिप कैचिंग के लिए हम अलग तरह की मशीन ‘टीममेट’ लाए. हमने ब्लाइंडफोल्ड और प्रतिक्रिया पर काफी काम किया. जब हम ऑस्ट्रेलिया पहुंचे तो हमें काफी अनुभव था और आप देख सकते हैं कि विराट ने कुछ शानदार कैच लपके.’’

टीम इंडिया के लिए बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं कोच श्रीधर, ऐसे करेंगे वर्ल्डकप से पहले सबको तैया

यह पूछने पर कि टीम हवा में ऊंची उठी गेंदों से निपटने के लिए क्या कर रही है. श्रीधर ने कहा, ‘‘फील्डर के रूप में न्यूजीलैंड में आपको जिस सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है, वह हवा है. अधिकांश बल्लेबाजी और गेंदबाजी योजनाएं हवा को लेकर बनाई जाती हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम देखते हैं कि गेंद हवा में काफी हिल रही है तो हम अभ्यास में इसे दोहराने की कोशिश करते हैं, विभिन्न भार की गेंद का इस्तेमाल करते हैं जिससे कि गेंद हवा में अधिक मूव करें.’’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.