विश्वकप 2019: टीम इंडिया ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, चौथी बार किया यह कारनामा

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

Published date india.com Updated: June 9, 2019 9:08 PM IST
Rohit Sharma, Rohit Sharma news, Rohit Sharma records, Rohit Sharma opener, Rohit Sharma-Shikhar Dhawan Openers, Shikhar Dhawan age, Shikhar Dhawan ipl, Shikhar Dhawan records, Virat Kohli, Virat Kohli news, Virat Kohli records, Virat Kohli centuries, Virat Kohli ODI records, India vs England 1st ODI, India vs England 1st ODI News, India vs England 1st ODIsquads, India vs England 1st ODI timing, India vs England 1st ODI playing XI, India vs England 1st ODI Dream11, India vs England 1st ODI schedule, India vs England 1st ODI venue, India vs England 1st ODI weather, India vs England 1st ODI pitch, Ind vs Eng 1st ODI, Ind vs Eng 1st ODI Pitch, Ind vs Eng 1st ODI Dream11, Ind vs Eng 1st ODI toss, Ind vs Eng 1st ODI playing XI
India vs England: Rohit Sharma-Shikhar Dhawan Openers (Image: ICC)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर जारी विश्व कप-2019 के मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्रतियोगिता का अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (117) और कप्तान विराट कोहली (82) की दमदार पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 352 रन जड़े.

विश्व कप में भारत का यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर है. टूर्नामेंट में सबसे अधिक स्कोर बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है. पांच बार की विजेता ने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 417 रनों का पहाड़ खड़ा किया था. इसके बाद, भारतीय टीम का नंबर आता है. भारत ने 2007 में बरमूडा के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 413 रन बनाए थे.

विश्वकप 2019: धवन ने शतक से बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विश्व कप में भारत ने अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बनाया है. वर्ष 1999 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट खोकर 373 रन जड़े थे. भारत ने बांग्लादेश से 2007 विश्व कप में मिली हार का बदला चार साल बाद लिया. 2011 में हुए विश्व कप में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के विरुद्ध चार विकेट खोकर 370 रन जड़े.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.