By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Team India Will Close In On England In Icc Odi Ranking If It Wins Next 8 Matches
टीम इंडिया अगर अगले आठ वनडे मैच जीत ले तो मिल सकती है ये बड़ी उपलब्धि
भारतीय टीम को आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ वनडे मैच खेलने हैं.
दुबई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने के बाद एक और उपलब्धि टीम इंडिया का इंतजार कर रही है. भारतीय टीम को आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ वनडे मैच खेलने हैं. यदि भारत ये सभी मुकाबले जीत लेता है तो वह आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड से केवल एक अंक पीछे रह जाएगा. यदि आने वाले मैचों के नतीजे भारतीय टीम के पक्ष में होते हैं टेस्ट के साथ वनडे में भी उसकी बादशाहत कायम हो सकती है.
विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में व्यक्तिगत सूची में टॉप पर कायम हैं. भारत अगर अपने अगले आठ वनडे मुकाबले जीत लेता है तो वह टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर चल रही इंग्लैंड से महज एक अंक पीछे रह जाएगा.
भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीन और न्यूजीलैंड से पांच वनडे खेलने हैं जिससे वह 125 अंक तक पहुंच जाएगा और इंग्लैंड से केवल एक अंक पीछे रहेगा. ऐसा तभी होगा जब वह अपने सभी आठ मैचों में जीत हासिल कर लेगा जबकि पाकिस्तान को उन्हें पछाड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराना होगा.
रणजी ट्रॉफी में चमका बिहार का गेंदबाज, सबसे ज्यादा विकेट लेकर तोड़ा 34 साल पुराना रिकॉर्ड
इंग्लैंड की टीम तालिका में 126 अंक लेकर शीर्ष पर चल रही है जबकि इस समय भारतीय टीम 121 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. बल्लेबाजी सूची में कोहली (एक) और रोहित शर्मा (दो) ने अपना स्थान कायम रखा है जबकि बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान (दूसरे) और टीम के अपने साथी कुलदीप यादव (तीसरे) से काफी आगे हैं. अन्य भारतीयों में बल्लेबाज शिखर धवन नौवें स्थान पर हैं जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के आदिल राशिद के साथ संयुक्त छठे स्थान पर हैं.
इयान चैपल को लगता है यह भारत की सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग और फील्डिंग टीम
वनडे टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को शिकस्त देकर अपना तीसरा स्थान कायम रखा है. न्यूजीलैंड ने एक अंक हासिल किया जिससे उसके 113 अंक हो गए जबकि श्रीलंका आठवें स्थान पर बना हुआ है. हालांकि, एक अंक गंवाने के बाद उसके 78 अंक हैं.
Also Read:
-
IPL के बाद अपने घर में कहां-कहां और कब-कब खेलेगी टीम इंडिया, शेड्यूल का हो गया ऐलान- एक टच में पूरी जानकारी...
-
लाइन पर आया बांग्लादेश! भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए बेताब, 3 वनडे और 3 टी20 के लिए ये रहा टीम इंडिया का कार्यक्रम
-
T20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही पाकिस्तान पर हुई पैसों की बारिश, मिले इतने करोड़; आखिर कहां से मिली ये बड़ी रकम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें