विश्व कप 2019 के लिए रवाना होगी टीम इंडिया, पाकिस्तान से 16 जून को होगा मुकाबला

भारतीय टीम विश्व कप 2019 के लिए रवाना होने वाली है.

Published date india.com Updated: May 21, 2019 4:02 PM IST
विश्व कप 2019 के लिए रवाना होगी टीम इंडिया, पाकिस्तान से 16 जून को होगा मुकाबला

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया मंगलवार रात इंग्लैंड रवाना होगी. विराट कोहली की कप्तानी में भारत की 15 सदस्यीय टीम पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम काफी संतुलित नजर आ रही हैं. इसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को भी चुना गया है. इसके साथ-साथ हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम को मजबूत बनायेंगे. आइये एक नजर डालते हैं भारतीय टीम के लीग मैचों पर…

भारतीय टीम विश्व कप में पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला साउथेम्प्टन के द रोज बाउल मैदान में खेला जायेगा. अफ्रीकी टीम पर नजर डालें तो उसका बॉलिंग अटैक काफी अच्छा है. जबकि बैटिंग के लिए भी अच्छे खिलाड़ी चुने हैं. टीम में जेपी फाफ डु प्लेसिस, जेपी ड्युमिनी और हाशिम अमला जैसे बैट्समैन हैं. जबकि लुंगी एंगिडी, कगीसो रबाडा के साथ साथ इमरान ताहिर और डेल स्टेन बॉलिंग अटैक को मजूबत बनाते हैं. यह मैच भारत के लिए टक्कर का होगा.

टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है. यह मैच 9 जून को लंदन के केनिंगटन ओवल मैदान में खेला जायेगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम संतुलित नजर आ रही है. डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी से टीम मजबूत हो गई है. वहीं इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 13 जून को मैच खेला जायेगा. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले इस मैच में भारत का पलड़ा भारी रह सकता है. केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सामना करेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पाकिस्तान ने टीम से निकाला बाहर तो जुनैद ने कर दिया ट्वीट, छिड़ गया विवाद

विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा चर्चित मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा. 16 जून को मैनचेस्टर में खेले जाने वाला यह मुकाबला विश्व में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैचों में से एक होगा. अगर दोनों टीमों की तुलना करें तो दोनों ही टीमें एक दूसरे को टक्कर देने में सक्षम हैं. भारत का बैटिंग ऑर्डर मजबूत है. वहीं बॉलिंग अटैक भी खतरनाक है. इसके अलावा भारत को अफगानिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ भी मैच खेलने हैं. विश्व कप का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला जायेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.