टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्ड कप 2019, पूर्व खिलाड़ी ने बतायी वजह

आकाश चोपड़ा ने कहा कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 जीतने की प्रबल दावेदार है.

Updated: December 2, 2018, 7:42 AM IST

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने शनिवार को मुंबई में कहा कि दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार होगी. दिल्ली के इस पूर्व खिलाड़ी को लगता है कि अंबाती रायडू ने चौथे क्रम पर टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए वह सब कुछ किया है जो कर सकते थे. चोपड़ा ने आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी टूर के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘हां, अभी विश्व कप में थोड़ा समय है लेकिन इस समय मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस खिताब को उठाएगी. उनके पास वह सबकुछ है जो ट्रॉफी जीतने के लिए चाहिए.’’

भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘इस टीम में काफी कुछ है जो इसे दावेदार बनाता है. टीम की गेंदबाजी शानदार है और कुछ बेहतरीन बल्लेबाज है. तो कई चीजें भारत के पक्ष में है और उम्मीद है कि इंग्लैंड की सरजमीं टीम के लिए अच्छी साबित होगी जैसा पिछली दो चैम्पियन ट्रॉफी में हुआ. एक बार हम विजेता हुए और एक बार उपविजेता. उम्मीद है कि 2019 में ही हम ट्रॉफी उठायेंगे.’’

VIDEO: टीम इंडिया के बॉलर्स थके तो कोहली ने संभाली बॉलिंग, देखें कैस लिया विकेट

विश्व कप का आगाज 30 मई को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मैच से होगा जबकि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्पटन में करेगी. रायडू के द्वारा चौथा स्थान पर अपना दावा लगभग पक्का करने पर चोपड़ा ने कहा, ‘‘हमने इस स्थान पर लगभग 12 बल्लेबाजों को आजमाया लेकिन लगता है कि रायडू ने इस जगह को पक्का कर लिया है. मेरे विचार से वह इंग्लैंड में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे.’’

VIDEO: 8 से ज्यादा पारियां खेलने के बाद चला लोकेश राहुल का बल्ला, सिडनी में जड़ा अर्धशतक

चोपड़ा ने कहा कि कप्तान विराट कोहली की आईपीएल के दौरान गेंदबाजों को विश्राम देने की मांग पर बीसीसीआई को विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘ विराट ने पहले ही मांग की है कि आईपीएल के दौरान मुख्य गेंदबाजों को विश्राम दिया जाना चाहिये और बीसीसीआई को इस पर फैसला करना है. यह सिर्फ गेंदबाजों पर लागू नहीं होता, यह बल्लेबाजों पर भी लागू होता है. विश्व कप से पहले खिलाड़ियों को अपने कार्य प्रबंधन पर ध्यान देना होगा.’’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.