By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Team India Won Five Test Matches In Australia Never Win Series
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को पहली टेस्ट सीरीज जीत का इंतजार, सिर्फ 5 मैचों में मिली है जीत
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है.
नई दिल्ली : टीम इंडिया 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी. भारतत 3 वनडे, 4 टेस्ट और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा. टीम के कुछ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले न्यूजीलैंड में अभ्यास मैच खेलेंगे. अगर भारत के ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड को देखें तो वह अब तक काफी खराब रहा है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. उसे इस बार पहली सीरीज जीत की तलाश होगी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 94 टेस्ट हुए हैं. इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 41 और भारत ने 26 टेस्ट जीते हैं. इसमें दोनों देशों के बीच खेले गए मैच शामिल हैं. चूंकि भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है. इसलिए हम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सिर्फ उन टेस्ट मैचों की बात करते हैं, जो कंगारुओं की धरती पर ले गए हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया से उसकी धरती पर 44 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से 28 में ऑस्ट्रेलिया जीता, जबकि भारत को सिर्फ 5 में जीत मिली. यानी भारत ऑस्ट्रेलिया में औसतन नौ टेस्ट में से एक ही जीत पाया है.
पहली टेस्ट सीरीज में 4-0 से हारी टीम इंडिया –
ऑस्ट्रेलिया से भारत के क्रिकेट रिश्तों की शुरुआत 1947 में मिली आजादी के तीन महीने बाद हुई. भारतीय टीम ने नवंबर 1947 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट खेला, जिसमें उसे पारी और 226 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. डॉन ब्रैडमैन ने इस मैच में 185 रन की पारी खेली थी. लाला अमरनाथ की अगुवाई में गई भारतीय टीम को इस सीरीज के पांच मैचों में से चार में हार का सामना करना पड़ा. सीरीज का दूसरा मैच ड्रॉ रहा. हालांकि, इसमें भारतीय खेल की बजाय बारिश बड़ी वजह थी.
मिशेल सैंटनर की भविष्यवाणी, टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के होंगे हाई स्कोरिंग मैच
1978 में मिली भारत को पहली जीत –
भारत को ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली जीत के लिए 1978 तक इंतजार करना पड़ा. भारतीय टीम 1977-78 में बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पहुंची. उसे शुरुआती दो टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद भारत ने पलटवार करते हुए अगले दो टेस्ट मैच जीत लिए. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट 4 जनवरी 1978 को जीता. उसने मेलबर्न में खेले गए इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 222 रन से हराया. इसके बाद उसने सीरीज का चौथा टेस्ट 2 रन से जीता. सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में भारत को 47 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. इस तरह भारत यह सीरीज 2-3 से हार गया.
मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर
गावसकर, गांगुली और कुंबले की कप्तानी में भी जीते –
भारत ने ऑस्ट्रेलिया ने जिन पांच टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की, उनमें से दो के कप्तान बिशन सिंह बेदी थे. इसके बाद उसने 1981 में सुनील गावसकर की कप्तानी में मेलबर्न टेस्ट जीता. भारत को ऑस्ट्रेलिया में चौथी जीत के लिए 2003 तक का इंतजार करना पड़ा. भारत ने इस साल सौरव गांगुली की कप्तानी में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को हराया. इसके करीब चार साल बाद अनिल कुंबले की कप्तानी में भारत ने पर्थ टेस्ट जीता. भारतीय टीम जनवरी 2008 में पर्थ में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया में नौ टेस्ट खेल चुकी है, लेकिन उसे अब भी जीत का इंतजार है.
राखी सावंत को विदेशी पहलवान रिंग में उठा-उठा के पटका, महंगी पड़ी चुनौती – वायरल वीडियो
दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी करेंगे विराट –
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि टेस्ट मैचों में विराट कोहली की कप्तानी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में ही हुई थी. साल 2014 में सीरीज हारने के बाद तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था. जबकि, तब तक सीरीज खत्म भी नहीं हुई थी. इसके बाद सीरीज के बाकी बचे एक टेस्ट मैच में विराट कोहली को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई. कोहली तब से भारतीय टीम के कप्तान बने हुए हैं.
Also Read:
-
T20 World Cup 2026- पत्नी और मंगेतर को साथ में लेकर क्या अब जा सकेंगे खिलाड़ी? जानें BCCI का ताजा अपडेट
-
T20 World Cup 2026- पत्नी और मंगेतर को साथ में लेकर क्या अब जा सकेंगे खिलाड़ी? जानें BCCI का ताजा अपडेट
-
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रुप B में पटका- सालाना ₹4 करोड़ का नुकसान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें