राहुल जौहरी ने BCCI के CEO पद से दिया इस्तीफा : रिपोर्ट

जब इस बारे में बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल तक पहुंचने की कोशिश की गई तो वे किसी प्रकार की टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं रहे.

Published date india.com Published: February 16, 2020 10:02 AM IST
राहुल जौहरी ने BCCI के CEO पद से दिया इस्तीफा : रिपोर्ट
Rahul Johri @ians

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राहुल जौहरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इसके बारे में जौहरी और बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. जौहरी साल 2016 में इस पद को हासिल करने वाले पहले व्यक्ति थे. सूत्रों के अनुसार, जौहरी ने प्रशासकों की समिति (CoA), जिसे सुप्रीम कोर्ट ने गठित किया था उनके पिछले साल अक्टूबर में हटने के बाद यह फैसला लिया है.

NZXIvsIND Tour Match: मयंक अग्रवाल और रिषभ पंत का गरजा बल्ला, 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच ड्रॉ

सूत्रों के मुताबिक जौहरी ने हाल में अपना इस्तीफा दिया है, लेकिन इसे ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया गया है. अखबार के मुताबिक सूत्र ने कहा, ‘उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दिया है. हमें नहीं पता है कि भविष्य को लेकर उनका क्या प्लान है. हमें यह नहीं पता है कि उन्होंने ई-मेल या पत्र लिखकर किसे इस्तीफा दिया.’

IPL 2020: मुंबई और चेन्नई के बीच होगा आईपीएल 2020 पहला मुकाबला, शनिवार को नही होंगे डबल हेडर मुकाबले

जब इस बारे में बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल तक पहुंचने की कोशिश की गई तो वे किसी प्रकार की टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं रहे. राहुल जौहरी की इस पद पर नियुक्ति साल 2016 में शशांक मनोहर के अध्यक्ष रहते हुई थी.

बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर अमल करते हुए जौहरी को अपना पहला सीईओ नियुक्त किया था. लोढ़ा कमेटी ने सिफारिशें की थी कि क्रिकेट से हटकर मैनेजमेंट को देखने के लिए एक सीईओ की नियुक्ति जरूरी है. जौहरी पर पिछले साल यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे लेकिन बाद में उन्हें दोषमुक्त करार दे दिया गया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.