पूरे सत्र के लिए मैदान से बाहर हुए लीवरपूल के डिफेंडर गोमेज

गोमेज ने लीवरपूल के लिए पांच मैच खेले हैं।

Published: October 16, 2015, 10:58 AM IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के डिफेंडर जोए गोमेज चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। गोमेज को इंग्लैंड की अंडर-21 टीम के लिए खेलते हुए चोट लगी थी। इंग्लिश टीम ने मंगलवार को हुए इस मैच में कजाकिस्तान को 3-0 से हराया था।

गोमेज (18) ने इस सत्र की शुरुआत में लीवरपूल के साथ करार किया था। जांच में पता चला है कि उनके घुटने के लिगामेंट में चोट है और इससे उबरने में उन्हें कम से कम नौ महीने लग जाएंगे। यह भी पढ़े – लीवरपूल के कोच रोजर्स बर्खास्त

गोमेज ने लीवरपूल के लिए पांच मैच खेले हैं। बीते साल जून में चाल्र्टन को छोड़कर गोमेज ने 35 लाख पाउंड में लीवरपूल का रुख किया था।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.