चैंपियन रेसलर द अंडरटेकर (The Undertaker) ने इस रविवार को अपने रेसलिंग करियर से संन्यास (Undertaker Retirement) ले लिया. वह रविवार को आखिरी बार रिंग में उतरे. अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कालावे है. उन्होंने पूरे 30 तक रेसलिंग की दुनिया में अपना जलवा कायम रखा.
अंडरटेकर ने पहली बार 22 नवंबर 1990 को रेसलिंग की दुनिया में सर्वाइवर सीरीज से ही अपना डेब्यू किया था. 30 साल बाद इसी तारीख को उन्होंने अपने शानदार करियर का अंत किया. अपनी रिटायरमेंट के दिन अंडरटेकर ने अपने कैरेक्टर के अनुरूप भावभंगिमाओं और कॉस्ट्यूम के साथ अंतिम बार रिंग में कदम रखा.
बीते सप्ताह आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अंडरटेकर ने कहा था कि उन्हें अपने करियर (Undertaker WWE Career) पर गर्व है और अपनी उपलब्धियों तथा लोगों से मिले अपार प्यार को देखते हुए उन्हें किसी और चीज की चाह नहीं.
— Undertaker (@undertaker) November 22, 2020
55 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच WWE के रेसलमीनिया (WrestleMania) 36 में खेला था. अप्रैल में खेले इस मैच में वह एजे स्टाइल्स से भिड़े थे, जहां डेडमैन के नाम से मशहूर इस दिग्गज ने जीत हासिल की थी.
The @undertaker laid his legendary career to rest with an emotional farewell at #SurvivorSeries. #ThankYouTakerhttps://t.co/OKXLDxxmXm pic.twitter.com/vgzKRkaT7F
— WWE (@WWE) November 23, 2020
अपने संन्यास की घोषणा करते हुए इस दिग्गज रेसलर ने कहा, ‘मैंने दुनिया भर में रेसलिंग की है. मैंने अपनी पीढ़ी लगभग सभी रेसलर्स के खिलाफ रेसलिंग की. जब मैं अपने करियर को पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मेरे पास काफी अनुभव दिखता है और मैंने काफी कुछ हासिल किया. मैंने यहां कुछ भी नहीं छोड़ा, चाहे यह किसी रेसलर के खिलाफ मैच हो या फिर कुछ और. मैं अपने करियर से संतुष्ट हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.