'ये मेरे करियर का वो समय है जहां मुझे देखना होगा कि मैं कहां हूं' ; टॉटेनहम हॉट्सपर के साथ भविष्य पर बोले हैरी केन

टॉटेनहम हॉट्सपर के स्ट्राइकर हैरी केन ने हाल ही में क्लब छोड़ने के संकेत दिए हैं।

Published date india.com Updated: May 21, 2021 2:56 PM IST
'ये मेरे करियर का वो समय है जहां मुझे देखना होगा कि मैं कहां हूं' ; टॉटेनहम हॉट्सपर के साथ भविष्य पर बोले हैरी केन
हैरी केन (Twitter)

टॉटेनहम हॉट्सपर (Tottenham Hotspur) के स्ट्राइकर हैरी केन (Harry Kane) का कहना है कि उन्हें अपने भविष्य को लेकर क्लब के साथ ईमानदारी से चर्चा करने की जरूरत है। केन ने क्लब छोड़ने के संकेत दिए हैं और कहा कि वो अपने भविष्य को खुद नियंत्रित कर सकते हैं।

इंग्लैंड के कप्तान केन का टॉटेनहम के साथ अभी तीन साल का करार बाकी है। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, केन ने कहा है कि उन्हें अपने भविष्य को लेकर चैयरमैन डेनियल लेवी के साथ चर्चा करने की जरूरत है।

केन ने कहा, “मेरे ख्याल से क्लब के साथ चर्चा करने की जरूरत है। मैं बड़े मुकाबले खेलना चाहता हूं और बड़े पल जीना चाहता हूं। इस सीजन में मैंने चैंपियंस लीग को देखा जिसमें इंग्लिश टीमें अच्छा कर रही हैं। ये ऐसे मुकाबले हैं जिसमें मैं शामिल होना चाहता हूं। मेरे करियर का यह वो पल है जहां मुझे देखना है कि मैं कहां हूं और मुझे ईमानदारी से चैयरमैन से चर्चा करने की जरूरत है।”

केन का कहना है कि उन्हें लगता है कि चैयरमैन अंतिम निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि चैयरमैन इस बारे में प्लान बनाना चाहेंगे लेकिन मेरे ख्याल से जो मेरे लिए और इस वक्त मेरे करियर के लिए सही होगा मैं वो करूंगा।”

टॉटेनहम लीग कप के इस सीजन में फाइनल में पहुंचा था जहां उसे मैनचेस्टर सिटी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.